<
Categories: मनोरंजन

अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज, मेकर्स ने दी अपडेट, जानें तारीख

Chand Mera Dil: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की आगामी फिल्म 'चांद मेरा दिल' के नई रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि पहले यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी.

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ की रिलीज को लेकर चल रही अटकलों के बाद, निर्माताओं ने आखिरकार रिलीज डेट तय कर ली है. खबरों के मुताबिक पहले फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. उसी दिन अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ भी रिलीज होगी. हालांकि, अब मेकर्स ने ऑफिशियल रिलीज डेट का एलान कर दिया है. 

कब रिलीज होगी फिल्म?

आज बुधवार यानी 25 मार्च को फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा की. फिल्म अब 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक तरन आदर्श ने अपने एक्स पर साझा की है. 

फिल्म के बारे में

फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है, जिन्होंने इससे पहले ‘आप जैसा कोई’ और ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ जैसी फिल्में बनाई हैं. इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य की नई जोड़ी नजर आएगी. 

लक्ष्य लालवानी का वर्कफ्रंट

लक्ष्य लालवानी ने एक्शन ड्रामा फिल्म ‘किल’ में अपनी भूमिका के लिए प्रशंसा बटोरी थीं. उन्हें आखिरी बार आर्यन खान द्वारा निर्देशित नेटफ्लिक्स शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में देखा गया था. अब वह एक रोमांटिक मुख्य भूमिका में बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. 

एक नजर अनन्या पांडे के करियर पर

अनन्या पांडे को हाल ही में समीर विद्वान द्वारा निर्देशित और कार्तिक आर्यन अभिनीत रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में देखा गया था. साथ ही अनन्या पांडे, ‘कॉल मी बे’ के दूसरे सीजन में नजर आने वाली हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST

बाली में शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस परेशान

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…

Last Updated: October 1, 2026 18:27:13 IST

ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर्स के हौसले को सलाम, महिलाओं ने लिया ‘पिंक प्लेज’

सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारी को मात दे…

Last Updated: October 1, 2026 18:22:22 IST

GRP कर्मियों ने गुटखा मिलने पर एक व्यक्ति से लूटे 6,000 रुपये, वीडियो बनाने पर हो गए फरार, करतारपुर स्टेशन पर हुई घटना

एक यात्री ने आरोप लगाया कि जीआरपी कर्मियों ने उसे 10,000 रुपये के गुटखा जुर्माने…

Last Updated: October 1, 2026 18:17:40 IST

संविधान पे चर्चा 4.0 में पारुल विश्वविद्यालय में विधिज्ञों ने संविधान पर की परिचर्चा

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 1 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय में अपने अनुठे कानून सम्बन्धित कॉन्क्लेव संविधान पे…

Last Updated: October 1, 2026 18:07:29 IST

Odisha News: मास्क पहनकर फ्लैट में घुसा दरिंदा, बंदूक की नोक पर महिला के साथ की हैवानियत, FIR दर्ज

भुवनेश्वर में एक अजनबी महिला के अपार्टमेंट में जबरदस्ती घुस गया और उसने बंदूक की…

Last Updated: October 1, 2026 18:00:21 IST