Bigg Boss Winner Prize Money: हाल ही में बिग बॉस हिंदी का ग्रैंड फिनाले खत्म हुआ है और इसके विनर गौरव खन्ना (Gourav Khanna) रहे हैं. वही अब कल बिग बॉस तेलुगु के सीजन 9 का ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसके विनर कल्याण पडला बने हैं, ऐसे में हर कोई यही जानना चाहता है कि 2025 में तेलुगु, मलयालम या हिंदी में से कौन से “बिग बॉस” के विनर को मिल ज्यादा प्राइज मनी?
Which Bigg Boss Winner Gets The Most Prize Money
Bigg Boss Winner Prize Money: भारत में टीवी शो बिग बॉस काफी ज्यादा पॉपुलर है, लोगो इसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो को देखना बेहद पसंद करते हैं, यही वजह है कि बिग बॉस तेलुगु, मलयालम या हिंदी में टेलिकास्ट किया जाता हैं. हिंदी बिग बॉस को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan), तेलुगु बिग बॉस को साउथ सुपरस्टार नागार्जुन (Nagarjuna) और मलयालम बिग बॉस को मोहनलाल (Mohanlal) हॉस्ट करते हैं और इस सभी शो की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा तगड़ी है और बिग बॉस के हर सीजन को टीवी और ओटीटी पर खूब देखा जाता है. लेकिन कौन से बिगब़स के विनर को सबसे ज्यादा प्राइज मनी मिलता है, आइये जानते हैं यहां.
सबसे पहले बात करते हैं बिग बॉस हिंदी की जिसे सलमान खान होस्ट करते हैं. इस शो की फैन फॉलोइंग सभी बिग बॉस से ज्यादा है. इस बार बिग बॉस 19 का हाल ही में ग्रैंड फिनाले हुआ है, इस शो के सीजन को गौरव खन्ना ने जीता है. जानकारी के अनुसार, उन्हें बिग बॉस की टॉफी के साथ 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली है
बिग बॉस के तेलुगु वर्जन की बात करें, तो हाल ही में Bigg Boss Telugu 9 के विजेता कल्याण पडाला बने हैं. इस वक्त हर जगह सोशल मीडिया पर कल्याण पडाला चर्चे हैं और हर कोई जानना चाहते हैं कि उन्हें इस शो में कितनी प्राइज मनी मिली है, तो हम बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कल्याण पडाला को बिग बॉस तेलुगु की चमचमाती टॉफी के साथ 35 लाख रुपये की प्राइस मनी मिली है. इसके अलावा उन्हें एक नई कार (SUV) भी तोहफे में मिली है.
मलयालम वर्जन की बात करें, बिग बॉस मलयालम को एक्टर मोहनलाल होस्ट करते हैं और इसकी पॉपुलैरिटी भी काफी ज्यादा है. इस साल बिग बॉस मलयालम सीजन 7 के विनर एक्ट्रेस अनुमोल बने थे और उन्हें इनाम में ट्रोफी के साथ 42.5 लाख रुपये प्राइज मनी मिला था. इसके अलावा उन्हें नई कार SUV भी मिली थी.
तेलुगु, मलयालम या हिंदी सभी बिग बॉस के प्राइज मनी की तुलना की जाए, तो साल 2025 में हिंदी वर्जन के विजेता को सबसे ज्यादा प्राइज मनी मिला है, इसके बाद मलयालम, और फिर तेलुगु आता है. बता दें कि विनर की कुल कमाई सिर्फ प्राइज मनी तक ही सीमित नहीं होती है विनर की कुल कमाई सिर्फ प्राइज मनी तक ही सीमित नहीं होती काफी पॉपुलैरिटी मिली है सोशल मीडिया कोलैबोरेशन, प्रोडक्ट एड, ब्रांड एन्डोर्समेंट और इवेंट्स से भी बहुत पैसा कमाने का मौका मिलता है. इसके अलावा विनर्स को कई बार फिल्मों में भी काम करने का मौका मिलता है
Sofia Ansari viral video: वीडियो में सोफिया अंसारी सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर…
CNAP Service: 1 नवंबर 2026 से भारत में 4G और 5G नेटवर्क पर CNAP सर्विस…
UP Rat Video Goes Viral : झांसी से सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो…
Caught on camera: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के नुनारी गांव में जमीन विवाद सुलझाने…
Silver Price Today 31 October 2026: चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है.…
Gold Price Today 31 October 2026: 31 अक्टूबर की सुबह देश भर के बड़े शहरों…