17
नई दिल्ली. पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो खुद सूर्यकुमार यादव ने शेयर किया है. वीडियो में एक पल ऐसा दिखता है, जहां कुलदीप यादव सूर्यकुमार को नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ जाते हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
वीडियो में मैच के बाद सूर्यकुमार यादव और कुलदीप यादव नजर आ रहे हैं. इसी दौरान सूर्यकुमार, कुलदीप के पास आते हैं. ऐसा लगता है कि वह उनसे कुछ कह रहे हैं, लेकिन कुलदीप बिना ज्यादा रिएक्शन दिए आगे बढ़ जाते हैं. सूर्यकुमार यादव ने इसके कैप्शन में लिखा, “गुस्सा छोड़ दो भाई.” इससे यह समझ आता है कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव में जो थोड़ी बहस हुई थी सूर्या उसी को लेकर कह रहे हैं.
Gussa chodh do bhai 😂 @imkuldeep18 pic.twitter.com/gZ8lnxeQ8o
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) February 16, 2026
मजाकिया अंदाज में बनाया गया है वीडियो
हालांकि, टीम के माहौल और दोनों खिलाड़ियों के पिछले रिश्तों को देखें तो ऐसा मानने की कोई ठोस वजह नजर नहीं आती. कुलदीप और सूर्यकुमार लंबे समय से साथ खेल रहे हैं और मैदान पर उनकी बॉन्डिंग कई बार साफ दिखी है. अक्सर मैच के बाद खिलाड़ी मजाकिया अंदाज में एक-दूसरे के साथ हल्की-फुल्की नोकझोंक करते नजर आते हैं. ये मजाकिया अंदाज में बनाया हुआ एक स्क्रिप्टेड वीडियो है.
लंबे समय से साथ खेल रहे सूर्यकुमार यादव और कुलदीप यादव
कुलदीप और सूर्यकुमार लंबे समय से साथ खेल रहे हैं. दोनों के बीच पहले कभी किसी तरह की विवाद की खबर नहीं आई है. कई बार खिलाड़ी मजाक में भी एक-दूसरे को नजरअंदाज करने जैसा एक्ट करते हैं. इसलिए फिलहाल यह कहना गलत होगा कि दोनों के बीच कोई अनबन चल रही है.