<

घोड़ी चढ़े कुलदीप यादव, बाराती बने स्टार क्रिकेटर्स… तिलक वर्मा का ढोल डांस हुआ वायरल, देखें वीडियो

Kuldeep Yadav Wedding: कुलदीप यादव और वंशिका ने शनिवार को मसूरी में सात फेरे लेकर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की. इस शाही शादी में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा, युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हुए.

Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत हो गई है. कुलदीप यादव ने शनिवार (14 मार्च) को मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा संग धूमधाम से शादी रचाई. कुलदीप यादव और वंशिका की शादी में भारतीय टीम के कई स्टार खिलाड़ी शामिल हुए है, जिससे समारोह में चार चांद लग गए. कुलदीप यादव शाही घोड़ी पर सवार होकर मंडप तक पहुंचे. कुलदीप यादव के साथी खिलाड़ी उनके साथ बाराती बनकर ढोल-संगीत के साथ डांस करते दिखाई दिए. कुलदीप यादव की बारात में तिलक वर्मा और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने जोरदार डांस करके समां बांध दिया. स्टार क्रिकेटर्स के डांस के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. बता दें कि कुलदीप यादव की शादी में शामिल होने के लिए टीम इंडिया के कई खिलाड़ी मसूरी पहुंचे थे. इनमें कुलदीप यादव के जिगरी यार युजवेंद्र चहल से लेकर भुवनेश्वर कुमार, रिंकू सिंह और तिलक वर्मा शामिल रहे. इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ और भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी मौजूद रहे. कुलदीप यादव के बारात की कुछ वीडियोज सामने आए हैं.

तिलक वर्मा ने अपने डांस से लूटी महफिल

कुलदीप यादव की शादी में भारतीय टीम के कई स्टार खिलाड़ी शामिल रहे, लेकिन युजवेंद्र चहल और तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा महफिल लूटी. खासकर तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने अपने धमाकेदार डांस से शादी के जश्न में चार चांद लगा दिए. तिलक वर्मा के डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तिलक वर्मा ढोल पर बैठकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. तिलक वर्मा मे ढोल पर बैठकर अपने जोरदार डांस से माहौल बना दिया. नीचे देखें वीडियो…

बाबा धीरेंद्र शास्त्री भी पहुंचे

कुलदीप यादव और वंशिका की शादी में क्रिकेटर्स के अलावा कई सिंगर और सेलिब्रिटीज मे शिरकत की. इतना ही नहीं, आध्यात्मिक गुरु धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी कुलदीप और वंशिका को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे.

कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त

कुलदीप यादव और वंशिका बचपन के दोस्त हैं. वे दोनों उत्तर प्रदेश के कानपुर के ही रहने वाले हैं. उनकी दोस्ती समय के साथ-साथ प्यार में बदल गई, जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया. पिछले साल कुलदीप और वंशिका ने सगाई की थी. अब आखिरकार वे दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं. कुलदीप और वंशिका की शादी के कुछ फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. फैंस को यह जोड़ी खूब पसंद आ रही है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

LSG vs SRH: घर बैठे सनडे को बनाएं Fun-Day! लखनऊ-हैदराबाद मैच लाइव देखने का पूरा जुगाड़, मिस किया तो…

LSG vs SRH Live Streaming: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला दोपहर 3:30…

Last Updated: April 5, 2026 11:01:54 IST

Reservation increase: रिजर्वेशन नियम पर बड़ा फैसला, SC-ST आरक्षण बढ़ा, SEBC के लिए पहली बार कोटा लागू

Reservation in Odisha: ओडिशा सरकार ने SC-ST आरक्षण बढ़ाकर और SEBC के लिए पहली बार कोटा…

Last Updated: April 5, 2026 10:58:53 IST

Vikata Sankashti Chaturthi 2026: क्यों खास है विकटा संकष्टी चतुर्थी, ऐसे करें पूजा, तिथि और सही समय

Vikata Sankashti Chaturthi 2026: विकट संकष्टी चतुर्थी 2026, 5 अप्रैल को मनाई जाएगी. यह व्रत…

Last Updated: April 5, 2026 10:54:37 IST

जीजू के समर्थन में उतरीं प्रियंका चोपड़ा, AAP सांसद राघव चड्ढा के वीडियो पर किया भावुक कमेंट, वीडियो वायरल

हाल ही में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया…

Last Updated: April 5, 2026 10:42:05 IST

Silver Price Today 5 April: बढ़ा या घटा? जानें अपने शहर का ताजा रेट

Silver Price Today 5 April: चांदी का भाव आज का 5 अप्रैल 2026:मिडिल ईस्ट में…

Last Updated: April 5, 2026 10:36:25 IST

RCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खतरा बनेंगे ये 5 घातक खिलाड़ी, एक ने 6 गेंदों में ठोके थे 33 रन

RCB vs CSK: 5 अप्रैल को बेंगुलरु के चिन्नास्वामी में आरसीबी बनाम सीएसके का महामुकाबला…

Last Updated: April 5, 2026 10:24:54 IST