<
Categories: मनोरंजन

जीजू के समर्थन में उतरीं प्रियंका चोपड़ा, AAP सांसद राघव चड्ढा के वीडियो पर किया भावुक कमेंट, वीडियो वायरल

हाल ही में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर अपनी संसदीय उपलब्धियों को हाइलाइट करने वाला वीडियो शेयर किया, जिस पर उनकी साली और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने खुलकर समर्थन जताया.

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को पार्टी ने राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया है. इस फैसले के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में गहमा-गहमी बढ़ गयी है.

इसी बीच राघव ने सोशल मीडिया पर अपनी संसदीय उपलब्धियों को हाइलाइट करने वाला वीडियो शेयर किया, जिस पर उनकी साली और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने खुलकर समर्थन जताया.

पार्टी विवाद के बीच राघव चड्ढा ने जारी किया वीडियो

राघव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मोंटाज पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने राज्यसभा में उठाए गए प्रमुख मुद्दों को दिखाया. इन मुद्दों में शिक्षा-रोजगार का अंतर, ‘एक राष्ट्र-एक चिकित्सा उपचार’, वेतन इंडेक्सेशन और भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग जैसी कई बातें शामिल थीं, जो उन्होंने डिप्टी लीडर की भूमिका निभाते हुए उठायी थीं. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा “खामोश, पर पराजित नहीं” और भारतीय झंडे का इमोजी लगाया. आम आदमी पार्टी यानी AAP ने अब राघव चड्ढा के स्थान पर अशोक मित्तल को डिप्टी लीडर नियुक्त किया है. 

प्रियंका चोपड़ा का भावुक समर्थन

राघव चड्ढा के इस वीडियो पर प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट सेक्शन में दिल वाली आँखें, तालियाँ और क्लैप इमोजी पोस्ट किए. एक्ट्रेस की यह प्रतिक्रिया तेजी से वायरल हो गई, क्योंकि राघव परिणीति चोपड़ा के पति हैं, जो प्रियंका की चचेरी बहन हैं. प्रियंका का यह समर्थन पारिवारिक बंधन को दर्शाता है. प्रियंका ने पिछले साल राघव के 37वें बर्थडे पर भी उनकी सगाई वाली फोटो शेयर कर शुभकामनाएं दी थीं

priyanka chopra commented on raghav chaddha post

प्रियंका चोपड़ा के बारे में

प्रियंका चोपड़ा एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल, फिल्म निर्माता और गायिका हैं. मिस वर्ल्ड 2000 प्रतियोगिता की विजेता, चोपड़ा भारत की सबसे अधिक भुगतान पाने वाली और सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्हें कई पुरस्कार मिले हैं, जिनमें दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं. वह एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी, जिसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आने वाले हैं.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Caught On Camera: भूख ने इंसान को बना दिया हैवान! सड़क पर मरे कुत्ते का मांस नोच-नोचकर खाता दिखा आदमी, देखकर कांप उठे लोग

Odisha News: संबलपुर के मानेश्वर चौक पर भूख से तड़प रहे एक व्यक्ति ने सड़क…

Last Updated: November 15, 2026 12:59:17 IST

44 की उम्र में फिर दूल्हा बने टीवी एक्टर नंदीश संधू, रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद कविता बनर्जी संग रचाई शादी

Nandish Sandhu Wedding: टीवी एक्टर और एक्ट्रेस रश्मि देसाई के पहले पति ने दूसरी बार…

Last Updated: November 15, 2026 12:48:50 IST

Chhath Puja 2026: आज शाम डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानें पूजा की पूरी विधि, मंत्र और सामग्री की लिस्ट

Chhath Puja 2026: छठ पूजा 2026 के तीसरे दिन आज डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य…

Last Updated: November 15, 2026 12:30:27 IST

Watch Video: शेर को रोकने के लिए वन विभाग ने अपनाया अजीब तरीका, 5 बाइकों से घेरकर रोकने की कोशिश; वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर…

Last Updated: November 15, 2026 12:10:10 IST

पंजाब के तरनतारन में भीषण सड़क हादसा, तीर्थ यात्रियों से भरी दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 4 की मौत

Tarn Taran Bus Accident: पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज…

Last Updated: November 15, 2026 11:52:29 IST