Ambani vs Birla: आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरपर्सन कुमार मंगलम बिड़ला आईपीएल बिजनेस के मैदान में उतर गए हैं. अब IPL में अंबानी और बिड़ला फैमिली की टक्कर देखने को मिलेगी. RCB को खरीदते ही कुमार मंगलम बिड़ला ने नीता अंबानी की मुंबई इंडियंस की टीम को पीछे छोड़ दिया है. जानें कैसे...
IPL में होगी अंबानी और बिड़ला की टक्कर!
Ambani vs Birla In IPL: भारत में टाटा, बिड़ला, अंबानी और अदाणी जैसे कई रईस घराने हैं, जिनका कारोबार लगभग हर क्षेत्र में फैला हुआ है. देश की सबसे अमीर हस्तियों में एक मुकेश अंबानी लंबे समय से क्रिकेट से जुड़े हैं. साल 2008 में ही मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने IPL की टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को खरीदा था. इसके बाद से मुंबई इंडियंस की ब्रांड वैल्यू में हर साल कई गुना की बढ़ोतरी हो रही है. मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी और बेटा आकाश अंबानी इस टीम को संभालते हैं. अब IPL में मुकेश अंबानी को टक्कर देने के लिए कुमार मंगलम बिड़ला भी मैदान में उतर गए हैं. इसका मतलब है कि अब क्रिकेट बिजनेस में अंबानी और बिड़ला फैमिली के बीच रेस देखने को मिलेगी. कुमार मंगलम बिड़ला ने IPL में एंट्री करते ही नीता अंबानी की मुंबई इंडियंस को पीछे छोड़ दिया है. दरअसल, कुमार मंगलम बिड़ला ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 1.78 बिलियन डॉलर में खरीदा है, जो आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम बन गई है.
मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल इतिहास की सबसे पुरानी टीमों में से एक है. शुरुआत से अंबानी फैमिली इस टीम की मालिक है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) भी आईपीएल इतिहास की सबसे पुरानी टीम है, जिसकी पुरुष और महिला टीम का मालिकाना हक मौजूदा समय में यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL) के पास है. अब आदित्य बिड़ला ग्रुप की के नेतृत्व वाली कंसोर्टियम ने RCB को 1.78 बिलियन डॉलर (करीब 16,660 करोड़ रुपये) में खरीद लिया है. इस कंसोर्टियम में आदित्य बिड़ला ग्रुप, द टाइम्स ऑफ इंडिया, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन शामिल हैं.
RCB की टीम को खरीदने के बाद कुमार मंगलम बिड़ला IPL की सबसे महंगी टीम के हिस्सेदार बन गए हैं. इस समय RCB की वैल्यूएशन सबसे ज्यादा है. इस टीम की कुल कीमत 16,660 करोड़ रुपये है, जो हर साल आगे बढ़ती जाएगी. वहीं, इस मामले में दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स है, जिसकी कीमत लगभग 15,290 करोड़ रुपये है. वहीं, मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाली मुंबई इंडियंस की वैल्यूएशन करीब 242 मिलियन डॉलर यानी 2,273 करोड़ रुपये है. ऐसे में कहा जा सकता है कि कुमार मंगलम बिड़ला ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है, क्योंकि वह IPL की सबसे महंगी टीम के मालिक बन गए हैं.
ब्रांड वैल्यू से हटकर अगर क्रिकेट के मैदान की बात करें, तो RCB की टीम मुंबई इंडियंस से काफी पीछे है. नीता अंबानी की मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई है. वहीं, RCB 18 साल में सिर्फ 1 बार आईपीएल का खिताब हासिल किया है.
RCB की बिक्री के बाद टीम की ओनरशिप में भी बदलाव हुआ है. आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरपर्सन कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमन को RCB का नया चेयरमैन बनाया गया है. आर्यमन बिड़ला की उम्र सिर्फ 28 साल है. बिजनेसमैन से पहले आर्यमन क्रिकेट खेलते थे. वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा भी रह चुके हैं. हालांकि बाद में उन्होंने क्रिकेट खेलना छोड़ दिया था. अब वे RCB जैसी बड़ी टीम के चेयरमैन बन गए हैं.
Bab al-Mandeb Strait: हाल ही में ईरान ने चेतावनी दी है कि वो बाब अल-मंडेब…
Ram Navami 2026: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान…
व्रत के दौरान ज्यादा तला-भुना खाना आपकी पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है, इसलिए…
Joke of the day: सेहतमंद रहने के लिए भागदौड़ के बीच कुछ समय हंसने के…
IMD Delhi Weather Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 26 मार्च 2026 की शाम…
What Is Udaya Tithi:सनातन धर्म में किसी भी व्रत-त्योहार के तिथि का निर्धारण उदया तिथि…