<

Cucumber Makhana Salad: नवरात्रि पर बनाएं ये हेल्दी डिश, लाजवाब स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण

व्रत के दौरान ज्यादा तला-भुना खाना आपकी पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है, इसलिए ऐसे फलाहार बनाइये जो क्विक एनर्जी के साथ आपको हाइड्रेटेड भी रखे. मैं आज आपके लिए लाई हूं ऐसी ही एक रेसिपी. इस हेल्दी सलाद का स्वाद तो बेहतरीन है ही, इसके फायदे भी कम नहीं हैं.

Cucumber Makhana Salad Recipe: नवरात्रि पर अगर आप भी नौ दिन व्रत रहते हैं तो इस दौरान अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना जरूरी है. व्रत के दौरान ज्यादा तला-भुना खाना आपकी पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है, इसलिए ऐसे फलाहार बनाइये जो क्विक एनर्जी के साथ आपको हाइड्रेटेड भी रखे. 

मैं आज आपके लिए लाई हूं ऐसी ही एक रेसिपी. मखाने और खीरे से बनी ये रेसिपी सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई है. इस हेल्दी सलाद का स्वाद तो बेहतरीन है ही, इसके फायदे भी कम नहीं हैं.

सामग्री (2 व्यक्तियों के लिए)

मखाने – 1 कप (सूखे भूने हुए)  
खीरा– 1 मीडियम, पतले गोल आकार में कटा हुआ 
हरी मिर्च – 1–2, बारीक कटी (ऑप्शनल)  
दही- फेंटा हुआ (2 कप)
धनिया पत्ता – बारीक कटा 
सेंधा नमक – स्वादानुसार  
भुने हुए मूंगफली – 2 चम्मच (ऑप्शनल)  
तुरंत सर्व करने पर मखाने की क्रंच ज्यादा बनी रहती है. 

बनाने की विधि

मखाने भूनें: कड़ाही में बिना या बहुत कम देसी घी में मखाने को मीडियम आंच पर हल्के गोल्डन और क्रिस्पी होने तक भूनें. हल्की चम्मच से हिलाते रहें. गैस बंद करके ठंडा होने दें.  

ड्रेसिंग बनाएं: एक बड़े कटोरे में दही को फेंट लें. उसके बाद उसमें सेंधा नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटी धनिया मिलाएं. अगर व्रत के लिए नहीं बना रहे तो थोड़ा-सा चाट मसाला भी मिलाएं.

मखाना और खीरा मिलाएं: भुने हुए मखाने, बारीक कटे खीरे और मूंगफली को दही के कटोरे में डालें. हल्के हाथ से सबको मिला लें, ताकि मखाना टूटे नहीं. 

यह खीरा-मखाना सलाद खाने में ताजा, क्रंची और काफी लाइट डिश है. इसे वो लोग भी स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं जो वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

RCB vs GT: बेंगलुरु या गुजरात… IPL फाइनल में किसका रिकॉर्ड बेहतर, कौन मारेगा बाजी?

RCB vs GT Final: आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच 31 मई को अहमदाबाद के…

Last Updated: May 30, 2026 14:59:45 IST

Silver Price Today 30 May 2026: चांदी के दामों में हुआ इजाफा या गिरे दाम, फटाफट करें नोट

Silver Price Today 30 May 2026: शनिवार (30 मई, 2026) को देश के विभिन्न शहरों…

Last Updated: May 30, 2026 12:08:00 IST

Gold Price Today 30 May 2026: शनिवार को क्या हैं सोने के दाम, नोट करें अपने शहरों में ताजा रेट्स

Gold Price Today 30 May 2026: शनिवार (30 मई, 2026) को सोने के दाम स्थिर…

Last Updated: May 30, 2026 11:28:42 IST

RR vs GT: शतक से चूके, लेकिन ध्वस्त किए कई कीर्तिमान, वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Vaibhav Sooryavanshi Records: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने बल्ले से तबाही मचाई हुई है.…

Last Updated: May 29, 2026 22:34:55 IST

मेरी मौत का जिम्मेदार… शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध बना खुदकुशी की वजह? मरने से पहले किया था ये काम

Love Affair Suicide Case: लखीमपुर खीरी के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो…

Last Updated: May 29, 2026 21:54:21 IST