होम / IND vs SA Test 2023 Highlights:साउथ अफ्रीका ने एक इंनिग और 32 रनों से जीता मुकाबला

IND vs SA Test 2023 Highlights:साउथ अफ्रीका ने एक इंनिग और 32 रनों से जीता मुकाबला

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : December 28, 2023, 9:02 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), IND vs SA Test 2023: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका ने एक इंनिग और 32 रनों से जीत लिया है। सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए इस मुकाबले में भारत को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। तीन दिन तक चले इस मुकाबले में भारत का टॉप आर्डर पूरी तरह से फेल रहा। वहीं दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने शानदार प्रर्दशन किया।


08:19PM, 28-DEC-2023

भारत को नौवां झटका

भारतीय टीम को नौवां झटका मोहम्मद सिराज के रूप में लगा। वह पांच गेंद पर चार रन बनाकर आउट हुए। नंद्रे बर्गर की गेंद पर कायेल वेरेयेन ने उनका कैच लिया। भारत ने नौ विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। कोहली 67 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत दूसरी पारी में अभी भी 42 रन पीछे है।


06:33PM, 28-DEC-2023

भारत का तीसरा विकेट गिरा

मार्को यानसेन की गेंद पर गिल बोल्ड हो गए। गिल 26 रन बनाकर आउट हुए।


06:01PM, 28-DEC-2023

भारत का दूसरा विकेट गिरा

यशस्वी जायसवाल भी पवेलियन लौट चुके हैं। नंद्रे बर्गर की गेंद पर विकेटकीपर कायेल वेरेयेन ने उनका कैच लिया। यशस्वी ने 18 गेंद पर पांच रन बनाए। उनके आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर शुभमन गिल हैं।


05:41 PM, 28-DEC-2023

भारत का पहला विकेट गिरा

रबाड़ा ने एक बार फिर रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया है। रबाड़ा की गेंद पर रोहित बोल्ड हो गए। रोहित को बीना खाता खोले ही वापस लौटना पड़ा।


05:33 PM, 28-DEC-2023

भारत की दूसरी पारी शुरू

भारतीय टीम की दूसरी पारी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा क्रीज पर उतरे हैं।


05:22 PM, 28-DEC-2023

पहली पारी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 408 रन पर रोका

भारत के 245 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 9 विकेट के नुकसान पर 408 रन बना लिया है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने चोट के कारण बल्लेबाजी नहीं की।

दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन डीन एल्गर ने बनाया। उन्होने 185 रन की पारी खेली। मार्को यानसेन ने नाबाद 84 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के लिए डेविड बेडिंघम ने 56 रनों की पारी खेली। वहीं टोनी डी जोर्जी ने 28 रनों की पारी खेली। गेराल्ड कोएट्जी ने 19 रन की पारी खेली। इसके बाद कोई भी खिलाड़ी दहांई का आकड़ा नहीं छू सका।

जसप्रीत बुमराह झटके 4 विकेट

भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट अपने नाम किया। मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिया।  प्रसिद्ध कृष्णा, रविचंद्रन अश्विन और शार्दुल ठाकुर ने 1-1 विकेट लिया।

04:41 PM, 28-DEC-2023

दक्षिण अफ्रीका का आठवां विकेट गिरा

लंच के ठीक बाद जसप्रीत बुमराह ने कगिसो रबाडा को आउट कर दिया। रबाडा ने नौ गेंद पर एक रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर आठ विकेट पर 392 रन हो गया है।


03:57 PM, 28-DEC-2023

दक्षिण अफ्रीका का सातवां विकेट गिरा

रविचंद्रन अश्विन ने भारत को सातवीं सफलता दिलाई। उन्होंने गेराल्ड कोएट्जी को मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराया। उन्होंने 18 गेंद पर 19 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट पर 391 रन बना लिए हैं। उसने पहली पारी में 146 रन की बढ़त हासिल कर ली है।


03:36 PM, 28-DEC-2023

दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट गिरा

डीन एल्गर का टेस्ट क्रिकेट में पहला दोहरा शतक लगाने का सपना एक बार फिर से टूट गया। वह 185 रन बनाकर आउट हो गए। शार्दुल ठाकुर की गेंद पर विकेटकीपर केएल राहुल ने उनका कैच लिया। एल्गर इससे पहले दो बार 199 रन पर आउट हुए हैं। यह उनकी आखिरी टेस्ट सीरीज है।


02:06 PM, 28-DEC-2023

एल्गर ने 150 रन पूरे किए

दक्षिण अफ्रीका के ओपनर डीन एल्गर ने पहली पारी में अपने 150 रन पूरे कर लिए। वह धीरे-धीरे दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 287 रन बना लिए हैं। पहली पारी में उसकी बढ़त 42 रन की हो गई है।


01:34 PM, 28-DEC-2023

तीसरे दिन का खेल शुरू

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट में तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। डीन एल्गर और मार्को यानसेन क्रीज पर हैं। भारत के लिए तीसरे दिन गेंदबाजी की शुरुआत जसप्रीत बुमराह ने की।


01:00 PM, 28-DEC-2023

दूसरे दिन का खेल

दूसरे दिन 8 विकेट पर 208 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने कुछ रनों का इजाफा किया। भारत ने 10 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए।

के एस राहुल ने जड़ा शतक मुकाबले के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाज के एल राहुल ने 133 गेंदों में शतक जड़ एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सेंचुरियन में के एल राहुल का यह टेस्ट में दूसरा शतक है और ऐसा करने वाले वह पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। यह शतकीय पारी इसलिए भी खास क्योंकि उन्होने यह शतक बहोत मुश्किल परिस्थितियों में बनाया।

दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 256/5

दूसरे दिन भारतीय टीम को 245 रनों पर रोकने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुसकसान पर 256 रन बनाए। उन्होने अपने स्कोर में 11 रन की लीड़ प्राप्त कर ली है। डीन एल्गर 140 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं उनका साथ मार्को यानसेन दे रहे हैं वो 3 रन  बनाकर नाबाद हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए डेविड बेडिंघम ने 56 रनों की पारी खेली। वहीं टोनी डी जोर्जी ने 28 रनों की पारी खेली।

भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट अपने नाम किया। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दक्षिण अफ्रीका: डीन एल्गर, एडेन मार्करम, टोनी डी जोर्जी, तेम्बा बावुमा (कप्तान), कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, कायेल वेरेयेन (डब्ल्यू), मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएट्जी, कगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।


यह भी पढ़ें-

IND vs SA Test Series:दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सचिन और सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट

IND vs SA Test Series: जानें रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने को लेकर क्या कहा

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Crying Benefits: सिर्फ हंसना नहीं रोना भी सेहत के लिए फायदेमंद, जानें क्यों
Rakhi Sawant: राखी के बयान ने फिर मचाया बवाल, कहा कंगना रनौत के खिलाफ मैं निश्चित रूप से जीतूंगी-Indianews
Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा में सबसे पहले कौन से धाम जाना होगा फलदायक, यहां जानिए सही क्रम और पौराणिक मान्यता
IPL 2024: हार्दिक पंड्या को लगा बड़ा झटका, BCCI ने MI के कप्तान पर लगाया भारी जुर्माना-Indianews
Prajwal Revanna Case: सेक्स टेप कांड आरोपों पर प्रज्वल रेवन्ना का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा-Indianews
Anushka Sharma ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की शेयर, महीनों तक बेबी बंप छुपाने का किया खुलासा -Indianews
ग्लोबल वार्मिंग का इंडोनेशिया ने निकाला जबरदस्त तोड़, कुछ महीने बाद दुनिया देगी मिसाल
ADVERTISEMENT