<
Categories: खेल

सिर्फ फूलों पर खर्च किए 30000000… इस WWE स्टार ने अपनी शादी पर पानी की तरह बहाया पैसा, हिसाब सुनकर उड़ जाएंगे होश

Logan Paul Wedding: अमेरिकी यूट्यूबर और रेसलर लोगन पॉल ने पिछले साल इटली के लेक कोमो में शादी की थी. पॉल ने अपनी शादी में खूब खर्चा किया है. अब उन्होंने खुद अपनी शादी के खर्चों पर खुलकर बात की है.

Logan Paul Wedding Cost: अमेरिका के WWE स्टार लोगन पॉल इस समय सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में लोगन पॉल ने अपनी शादी में किए गए खर्चों को लेकर बातचीत की. लोगन पॉल ने बताया कि उनकी शादी में सिर्फ फूलों पर ही करीब 4 लाख डॉलर यानी लगभग 3.3 करोड़ रुपये खर्च कर दिए. लोगन पॉल ने इटली के लेक कोमो में नीना एगडल के साथ ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी में शादी रचाई थी, जिसमें उन्होंने पानी की तरह पैसा बहाया था. बता दें कि इस शादी में सारी व्यवस्था लोगन पॉल के पॉडकास्ट ‘इम्पल्सिव’ के को-होस्ट माइक मजलाक ने कराई थी. लोगन पॉल और नीनी एगडल की शादी बेहद शानदार तरीके से हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. अब लोगन पॉल ने खुद अपनी शादी में किए गए खर्चों का ब्योरा दिया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया.

लोगन पॉल ने शादी पर खर्च किए 40 लाख डॉलर

अमेरिका के WWE रेसलर लोगन पॉल एक सफल यूट्यूबर भी हैं. उन्होंने पिछले साल अगस्त में नीना एगडल के साथ शादी रचाई थी. लोगन पॉल ने मिकली के पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए बताया कि उनकी शादी में सिर्फ फूलों पर ही 4 लाख डॉलर खर्च किए. हालांकि इसका बजट 5 लाख डॉलर था, लेकिन पॉल ने कम करके 4 लाख डॉलर कर दिया था. लोगन पॉल ने आगे बताया कि जिस मेहराब (आर्च) पर वो उनकी वाइफ नीना एगडल खड़ी थीं, उस पर 50 हजार डॉलर खर्च हुए थे. लोगन पॉल ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि आपको अपनी कीमत के हिसाब से ही चीज मिलती है. लेक कोमो के वेडिंग प्लानर बहुत अच्छे हैं.’ पाल ने कहा, ‘मुझे पता था कि मैं इस पर 40 लाख डॉलर खर्च कर रहा हूं, इसलिए ये मेरे जीवन के सबसे बेहतरीन तीन दिन होने ही चाहिए थे और ऐसा ही हुआ.

सोशल मीडिया पर यूजर्स के गजब रिएक्शन

लोगन पॉल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि लोगन पॉल के पास 10 मिलियन डॉलर से ज्यादा हैं.  यूजर ने लिखा कि पॉल का अपनी शादी पर इतना खर्चा करना बेकार है, लेकिन वो इसे अफॉर्ड कर सकता है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि शादी पर इतना ज्यादा खर्च करना बड़ी बात है, लेकिन वो इससे खुश है, तो यही मायने रखता है. इसके अलावा अन्य कुछ लोगों का कहना है कि लोगन पॉल अपनी शादी के खर्चों का बजट बताकर दिखावा कर रहे हैं. हालांकि बहुत से लोग उनको सपोर्ट भी कर रहे हैं. बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, लोगन पॉल की नेटवर्थ 115 मिलियन डॉलर के आसपास है.

पॉल ने किससे रचाई शादी?

लोगन पॉल ने पिछले साल नीना एगडल से शादी रचाई. उन दोनों की पहली मुलाकात साल 2022 में न्यूयॉर्क में एक प्रोग्राम के दौरान हुई थी. जुलाई 2023 में कपल ने लेक कोमो में सगाई की. फिर 2024 में कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. इसके बाद अगस्त 2025 में लोगन पॉल और नीना अडगल ने शादी रचाई.

बता दें कि लोगन पॉल एक रेसलर से पहले बड़े यूट्यूबर हैं. सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फॉलोइंग है. लोगन पॉल के यूट्यूब चैनल पर 23 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. इसके अलावा इंस्टाग्राम पर भी पॉल के 27 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. सोशल मीडिया के जरिए लोगन पॉल की अच्छी कमाई होती है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

‘शादी कराओ, वरना नहीं उतरूंगा’ इटावा में 100 फीट लंबे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 2 घंटे बाद हुई हैप्पी एंडिंग

Etawah Tower Drama: इटावा थाना क्षेत्र में तब अफरा तफरी मच गई, जब एक युवक…

Last Updated: April 13, 2026 20:04:33 IST

Tim David Fined: टिम डेविड को भारी पड़ी ये गलती, 25% कट गई सैलरी! हार्दिक को भी लगा लाखों का झटका

MI vs RCB: मुंबई में हार्दिक पांड्या की गेंद पर छक्का जड़ने के बाद टिम…

Last Updated: April 13, 2026 20:05:47 IST

साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस ने आनन-फानन में उठाया ये कदम

Trisha Krishnan: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के घर को बम से…

Last Updated: April 13, 2026 20:02:58 IST

‘ऑफिस में महिला कर्मी की छाती को…’, बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, धारा 354C को किया परिभाषित

Bombay High Court: बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि वर्कप्लेस…

Last Updated: April 13, 2026 19:26:42 IST

कौन हैं रिधिमा शर्मा? जिनकी कनिका शर्मा से चल रही है जुबानी जंग, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

Who is Ridhima Sharma: इन दिनों सोशल मीडिया पर रिधिमा शर्मा और कनिका शर्मा की…

Last Updated: April 13, 2026 19:18:19 IST