Holi Eye Care Tips: होली के रंग आंखों और स्किन के लिए खतरनाक हो सकते हैं, खासकर सिंथेटिक रंगों में मौजूद केमिकल्स के कारण आंखों में रंग जाने से आई इंफेक्शन, कंजंक्टिवाइटिस, जलन और खरोंच जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इनसे बचने के लिए हमें कुछ सावधानी बरतनी चाहिए.
होली पर इन तरीकों से रखें आंखों का ख्याल
Holi Eye Care Tips: होली, यह त्योहार अपने रंग-बिरंगे अंदाज के लिए मशहूर है. लाल, पीला, हरा, नीला- हर तरफ रंग ही रंग नजर आता है. लेकिन इसी रंगीन उत्सव में हमारी आंखें और त्वचा अक्सर जोखिम में पड़ जाती हैं. खासकर आंखों के अंदर रंग चला जाना गंभीर समस्या पैदा कर सकता है. इससे आई इंफेक्शन, कंजंक्टिवाइटिस और आंखों में जलन जैसी परेशानियां हो सकती हैं.
आई स्पेशलिस्ट की सलाह है कि होली खेलते समय कुछ खास सावधानियां अपनानी चाहिए. इसमें प्रोटेक्टिव चश्मा पहनना, आंखें न रगड़ना और रंग लगे हुए हिस्सों को तुरंत धोना शामिल है. इन सरल कदमों से आप रंगों का मजा बिना किसी स्वास्थ्य जोखिम के ले सकते हैं.
सिर्फ गुलाल ही नहीं, बल्कि वॉटरकलर भी आंखों के लिए खतरनाक हो सकता है. गहरे और चमकदार रंगों में पाए जाने वाले पिगमेंट कॉर्निया को प्रभावित कर सकते हैं. अक्सर लोग आंखों में रंग जाने पर उसे मसलते हैं, जिससे खरोंच और गंभीर समस्या पैदा हो सकती है.
बाजार में मिलने वाले अधिकांश रंग सिंथेटिक केमिकल्स से बने होते हैं. ये रंग आंखों के भीतर जाने पर जलन, लालिमा और एलर्जी पैदा कर सकते हैं. रंगों के छोटे-छोटे कण आंखों की नाजुक सतह को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
आंख की बाहरी परत बेहद नाजुक होती है. हल्का सा केमिकल एक्सपोजर भी जलन और एलर्जी पैदा कर सकता है. अगर रंग आंखों में लंबे समय तक रहे, तो कंजंक्टिवाइटिस, सूजन और धुंधला दिखना जैसी समस्याएं हो सकती हैं.कॉन्टैक्ट लेंस यूज करने वाले लोगों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए, क्योंकि रंग लेंस में फंस सकता है और जोखिम बढ़ा सकता है.
होली पर अपनाएं ये आई-सेफ्टी टिप्स
Panchayat Election 2026: UP में 2026 के पंचायत चुनाव अब लगभग टल चुके माने जा…
Cucumber Kimchi: किमची का नाम सुनते ही जहन में सिर्फ पत्तागोभी और मूली से बनी…
SSC GD Constable भर्ती परीक्षा की डेट में अहम बदलाव किया गया है. अब 28…
Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…
Silver Price Today 23 May 2026: सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी गिरावट…
Nagaloi Jija Raped Saali: नांगलोई इलाके में 13 साल की एक लड़की के साथ उसके…