M. Chinnaswamy Stadium: पिछले साल RCB के IPL ट्रॉफी सेलिब्रेशन के दौरान वेन्यू के बाहर भगदड़ में 11 फैंस की मौत के बाद चिन्नास्वामी में सभी क्रिकेट एक्टिविटीज़ रोक दी गई थीं.
RCB
M. Chinnaswamy Stadium: कर्नाटक सरकार ने शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आगामी सीजन के लिए आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के आयोजन की अनुमति दे दी है. इसकी जानकारी कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने एक बयान में दी. इसका मतलब है कि डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आईपीएल 2026 में अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेल सकेगी.
पिछले साल RCB के IPL ट्रॉफी सेलिब्रेशन के दौरान वेन्यू के बाहर भगदड़ में 11 फैंस की मौत के बाद चिन्नास्वामी में सभी क्रिकेट एक्टिविटीज रोक दी गई थीं.
KSCA के ऑफिशियल स्पोक्सपर्सन विनय मृत्युंजय ने एक बयान में कहा “हमें आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कर्नाटक सरकार के होम डिपार्टमेंट ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन को बेंगलुरु के मशहूर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंटरनेशनल और IPL मैच होस्ट करने की इजाजत दे दी है. यह इजाज़त सरकार और संबंधित अथॉरिटीज द्वारा तय खास नियमों और शर्तों के पालन पर निर्भर है.”
उन्होंने रिलीज में कहा कि “KSCA को सभी तय शर्तों को पूरा करने का भरोसा है. एसोसिएशन ने एक्सपर्ट रिव्यू कमिटी के सामने पहले ही एक डिटेल्ड कंप्लायंस रोडमैप पेश कर दिया है और सभी सेफ्टी, सिक्योरिटी और क्राउड-मैनेजमेंट उपायों को पूरी तरह से लागू करने के लिए पूरी तरह से कमिटेड है.”
जांच में यह सामने आया था कि 4 जून को हुई भगदड़ का मुख्य कारण भीड़ को ठीक से नियंत्रित न करना था, जब करीब 3 लाख लोग RCB के जश्न में शामिल होने स्टेडियम पहुंच गए थे. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज़ वेंकटेश प्रसाद की अगुवाई वाली नई KSCA टीम पिछले महीने से सरकारी एजेंसियों के साथ लगातार बातचीत कर रही थी, ताकि स्टेडियम में फिर से क्रिकेट शुरू हो सके.
इस फैसले से फिलहाल उन अटकलों पर भी विराम लग सकता है, जिनमें कहा जा रहा था कि RCB अपने घरेलू मैच रायपुर या पुणे में शिफ्ट कर सकती है.
शुक्रवार को RCB ने KSCA को भेजे एक पत्र में स्टेडियम में 300 से 350 AI आधारित कैमरे लगाने का प्रस्ताव दिया था और इसके लिए करीब 4.50 करोड़ रुपये का खर्च खुद उठाने की बात कही थी.
हालांकि इस पर अंतिम फैसला KSCA की मैनेजिंग कमेटी की बैठक में होगा, लेकिन इससे साफ है कि RCB अपने घरेलू मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेलना चाहती है.
Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…
India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…
Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…
Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…
Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…