<

Vijay Hazare Trophy Final: फाइनल में अहम भूमिका निभा सकता है टॉस, जानें कब और कहां देखें मुकाबला

Saurashtra vs Vidarbha:विजय हजारे ट्रॉफी का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला रविवार को बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड्स में खेला जाएगा.

Vidarbha vs Saurashtra: विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल को लेकर क्रिकेट फैंस में काफी उत्साह है. यह मुकाबला विदर्भ और सौराष्ट्र के बीच खेला जाएगा.इस खिताबी मुकाबले में सौराष्ट्र और विदर्भ की टीमें आमने-सामने होंगी. सौराष्ट्र जहां तीसरी बार ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगा, वहीं विदर्भ की टीम पहली बार खिताब अपने नाम करने की कोशिश करेगी.दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है, और वे बिना किसी बड़े स्टार खिलाड़ी के इस स्टेज तक पहुंची हैं.

सौराष्ट्र की ओर से हार्विक देसाई लगातार बेहतरीन फॉर्म में रहे हैं. वह टूर्नामेंट में अब तक 561 रन बनाकर टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. वहीं, विदर्भ के लिए अमन मोखाड़े सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए हैं और उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाते हुए रन बनाने की सूची में टॉप किया है.

दोनों टीमों ने किया शानदार प्रर्दशन

सौराष्ट्र और विदर्भ दोनों ने छह-छह गेम में पांच जीत के साथ अपने-अपने ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल किया. सौराष्ट्र ने क्वार्टर-फाइनल में उत्तर प्रदेश को हराया और फिर सेमीफाइनल में पंजाब को हराया. विदर्भ ने क्वार्टर फाइनल में दिल्ली को हराया और फिर अगले मैच में कर्नाटक को हराया.

अहम भूमिका निभा सकता है टॉस

दूसरी इनिंग में ओस पड़ने की वजह से फाइनल में टॉस एक बड़ा फैक्टर हो सकता है. यहां CoE 1 और 2 ग्राउंड पर खेले गए छह नॉकआउट मैचों में से चार में चेज करने वाली टीम जीती है. यह ट्रेंड जारी रहने की संभावना है, जिससे खासकर दूसरी इनिंग में स्पिनरों की भूमिका और कम हो जाएगी.

विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल कब शुरू होगा?

सौराष्ट्र बनाम विदर्भ मैच 18 जनवरी रविवार को 1:30 PM IST पर शुरू होगा और टॉस 1:00 PM IST पर होगा.

कहां खेला जाएगा मुकाबला?

सौराष्ट्र बनाम विदर्भ मैच बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, ग्राउंड 1 पर होगा.

विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल लाइव कहां देखें?

सौराष्ट्र बनाम विदर्भ मैच का लाइव टेलीकास्ट नहीं होगा, लेकिन लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

सौराष्ट्र बनाम विदर्भ: पूरी टीम

विदर्भ: हर्ष दुबे (कप्तान), यश ठाकुर (उप-कप्तान), अथर्व तायडे, ध्रुव शौरी, अमन मोखाड़े, यश राठौड़, शिवम देशमुख (विकेटकीपर), अक्षय वाडकर, नचिकेत भूटे, दर्शन नलकांडे, आर. समर्थ, पार्थ रेखाड़े, दीपेश परवानी, प्रफुल हिंगे, शुभम दुबे, गणेश भोसले.

सौराष्ट्र: हार्विक देसाई (विकेटकीपर), तरंग गोहेल, चिराग जानी, प्रेरक मांकड़, युवराज चुडासमा, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, चेतन सकारिया, रुचित अहीर, पार्थ भुट, समर गज्जर, अंश गोसाई, विश्वराज जडेजा, जय गोहिल, हितेन कानबी, प्रणव करिया, हेतविक कोटक, अंकुर पंवार, पार्श्वराज राणा.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST