<

‘आप प्रधानमंत्री हो सकते हैं, लेकिन घर में गृहमंत्री ही सबकुछ होता है’, महेंद्र सिंह धोनी ने पत्नी साक्षी को लेकर कही बड़ी बात

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. इसी दौरान धोनी ने अपनी पत्नी को लेकर कुछ ऐसा कहा कि उसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

MS Dhoni Wife Sakshi: बीते गुरुवार को टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड  को हरा दिया और चौथी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गया. इसी दौरान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी भी मैच देखने के लिए पहुंचे थे. तभी साक्षी धोनी ने ऐसा फनी रिएक्शन दिया कि वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और एमएस धोनी उन्हें हंसते हुए समझाते दिखे. अब धोनी के इंटरव्यू का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि उनकी पत्नी गृहमंत्री हैं. पढ़ें पूरी खबर. 

पत्नी साक्षी को लेकर धोनी ने क्या कहा?

महेंद्र सिंह धोनी ने यूट्यूब चैनल कर्ली टेल्स से बातचीत करते हुए कहा, ‘आप प्रधानमंत्री हो सकते हैं, लेकिन घर में गृहमंत्री, प्रधानमंत्री से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है. क्योंकि घर में शांत और सकारात्मक माहौल बनाने का काम वहीं करता है. मैं पूरी दुनिया से लड़ सकता हूं, मैं हजारों तरह के तनावों का सामना कर सकता हूं. लेकिन मुझे अपनी पत्नी का साथ चाहिए.’ पत्नी के प्रति धोनी का ये प्रेम देख दर्शक प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

क्या बोले नेटिजंस?

इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं. एक यूजर ने कहा कि सत्य है, लगता है माही भाई पत्नी से डरते हैं. दूसरे यूजर ने बोला, ‘इसीलिए हम धोनी का सम्मान करते हैं. मैदान पर आक्रामक, घर पर कोमल.’ वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘धोनी का भविष्य उज्ज्वल है. धोनी की विरासत क्रिकेट से कहीं बढ़कर है. उनका जीवन सफर हर क्षेत्र में हर किसी को प्रेरित करता है.’ इसके अलावा अन्य यूजर्स भी उनकी तारीफ कर रहे हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में लौटे Bhuvneshwar Kumar, कुणाल पांड्या को भी मिली जगह; इस दिन से खेलेंगे मैच

Bhuvneshwar Kumar: की मैदान पर वापसी हो गई है. हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम…

Last Updated: October 5, 2026 17:09:29 IST

एक नहीं अनेक लड़कों के साथ अफेयर में थी नाबालिग, लड़के ने तोड़ा रिश्ता, तो 9 लड़कों को हायर कर किया कुछ ऐसा…

Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां…

Last Updated: October 5, 2026 17:08:06 IST

होटल में दबंगई… बाइक लेकर रेस्टोरेंट में घुसा, फिर महिला से बद्तमीजी, हैरान कर देगी VIDEO

Latur Hotel Incident: महाराष्ट्र के लातूर से एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक…

Last Updated: October 5, 2026 17:01:32 IST

Kasab age dispute: मैं 17 साल का हूं…कसाब के इस दावे ने मचाई थी हलचल, फिर ऐसे सामने आई उसकी असली उम्र

Kasab age dispute: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब ने मुकदमे के दौरान…

Last Updated: October 5, 2026 16:32:12 IST

विराट कोहली के संन्यास के बाद वनडे में नंबर-3 पर कौन करेगा बल्लेबाजी? ये दो बल्लेबाज हैं प्रबल दावेदार!

विराट कोहली के बाद वनडे में नंबर-3 का अगला दावेदार कौन? पूर्व दिग्गज वसीम जाफर…

Last Updated: October 5, 2026 16:31:30 IST