<
Categories: खेल

अब 145 KM से गेंद फेंकना मुश्किल… एशेज के तीसरे टेस्ट में वापसी पर संदेह, मार्क वुड ने खुद दिया अपडेट

Mark Wood Injury Update: मार्क वुड ने बताया कि अब उनका शरीर तेज रफ्तार से गेंदबाजी का दबाव नहीं झेल पा रहा है. उन्होंने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ चीजें पहले जैसी नहीं रहती हैं.

Mark Wood Injury Update: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच गाबा में दूसरा एशेज टेस्ट खेला जा रहा है. इस बीच इंग्लैंड के चोटिल तेज गेंदबाज मार्क वुड को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. मार्क वुड ने एशेज के तीसरे टेस्ट में अपनी वापसी पर संदेह जताया है. मार्क वुड दूसरे एशेज टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं. अब उनके तीसरे टेस्ट मैच में भी खेलने की संभावना कम हो गई है. वह एशेज के पहले टेस्ट के दौरान चोटिल हुए थे. 35 वर्षीय तेज गेंदबाज मार्क वुड ने खुद कबूल किया कि अब 145 किमी की स्पीड से गेंद फेंकना मुश्किल हो गया है. अभी उनका शरीर इतनी तेज रफ्तार से गेंदबाजी का दबाव नहीं झेल पा रहा है. ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जा रहे दूसरे एशेज टेस्ट के दौरान मार्क वुड ने चैनल 7 से बातचीत की. इस दौरान वुड ने संकेत दिया कि वे 17 दिसंबर से एडिलेड में शुरू होने वाले तीसरे एशेज टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. 

मार्क वुड ने क्या कहा?

मार्क वुड ने गुरुवार को गाबा टेस्ट के पहले दिन चैनल 7 से बातचीत करते हुए कहा कि वहां (एडिलेड के लिए)  मौका तो है, लेकिन हकीकत में देखें तो उनकी वापसी मेलबर्न या उसके बाद सिडनी टेस्ट में अधिक संभावित लगती है. वुड ने कहा कि पहले उन्हें घुटने के ब्रेस से छुटकारा पाना होगा, तभी वे सामान्य रूप से चल पाएंगे. मार्क वुड ने यह भी बताया कि वे घुटने के दर्द को कम करने के लिए पेन-किलर इंजेक्शन ले रहे हैं. उन्होंने साफ कहा कि उम्र बढ़ने के साथ चीजें पहले जैसी नहीं रहतीं. वुड ने आगे कहा, ‘अपने करियर में मैंने हिम्मत दिखाने की कोशिश की है और वापसी करते हुए अपनी रफ्तार को हर बार बढ़ाने की कोशिश की है, लेकिन अब मेरी उम्र बढ़ रही है. मेरा शरीर पहले की तरह इसे नहीं झेल पा रहा, लेकिन मैं कोशिश करता रहूंगा.’ वुड ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि वे टीम के लिए दौड़ लगाते रहें और एक अच्छे टीम मैन बन सकें. उन्होंने कहा कि वे हर दिन फिट रहने की कोशिश कर रहे हैं. वुड ने उम्मीद जताई कि वे जल्दी ही ठीक होकर वापसी करेंगे.

चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान हुए इंजर्ड

बता दें कि मार्क वुड फरवरी में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान चोटिल हुए थे, जिसके बाद उन्होंने अपने बाएं घुटने की सर्जरी कराई थी. 15 महीने तक टेस्ट क्रिकेट से दूर रहने के बाद मार्क वुड ने पर्थ में खेले गए पहले एशेज टेस्ट में वापसी की. हालांकि वुड ने उस मैच में सिर्फ 11 ओवर गेंदबाजी की और कोई विकेट नहीं ले पाए. उनके घुटने में दर्द हो रहा था, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टर के पास भेजा. तब से वुड घुटने पर सपोर्ट ब्रेस पहनकर चल रहे हैं. बता दें कि मार्क वुड अपनी तेज और धारदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं.

विल जैक्स ने ली वुड की जगह

ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा एशेज टेस्ट खेला जा रहा है. पहले मैच में घुटने में दर्द के कारण मार्क वुड बाहर हो गए थे. इसके चलते दूसरे एशेज टेस्ट में स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर विल जैक्स ने उनकी जगह ली. बता दें कि इस एशेज टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे चल रहा है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Gold Price Today 27 October 2026: सोने की कीमतों में तेजी, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव

Gold Price Today 27 October 2026: सोने की कीमतों में सोमवार को तेजी दर्ज की…

Last Updated: October 27, 2026 10:23:21 IST

Silver Price Today: चांदी के भाव में फिर बड़ा उलटफेर! 1 किलो की कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Silver Price Today 27 October 2026: चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. सोमवार…

Last Updated: October 27, 2026 09:44:06 IST

UP Petrol Diesel Price: लखनऊ से नोएडा तक कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम? यहां देखें पूरी लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 27, 2026 08:50:08 IST

Tamil Nadu Jailbreak: रात के अंधेरे में 17 कैदी फरार! स्टाफ पर हमला कर मचाई अफरा-तफरी; थेनी जेल में हुआ बड़ा कांड

Tamil Nadu Jailbreak: तमिलनाडु की थेनी सब-जेल से 17 कैदी फरार हो गए. कैदियों ने…

Last Updated: October 27, 2026 08:10:00 IST

Petrol Diesel Rate Today: कहीं पेट्रोल महंगा तो कहीं डीजल के दाम में अंतर, देखें पूरी लिस्ट

Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं. दिल्ली, मुंबई,…

Last Updated: October 27, 2026 07:50:13 IST