<
Categories: खेल

ऋतुराज का शतक, मतलब टीम इंडिया की हार… T20-ODI ही नहीं, IPL में भी यही कहानी, क्या है कनेक्शन?

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 2 शतक लगाए हैं. इन दोनों ही मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. जानें क्या है कनेक्शन...

Ruturaj Gaikwad Century: भारतीय क्रिकेट टीम में बढ़ते कॉम्प्टीशन के बीच किसी भी खिलाड़ी के लिए अपनी जगह पक्की करना काफी मुश्किल है. टीम बने रहने के लिए खिलाड़ियों को बड़ी अच्छी पारियां खेलनी होती हैं. खासतौर पर हर बल्लेबाज  का सपना होता है कि वह भारत की ओर से खेलते हुए शतक बनाए. साथ ही अगर उस खिलाड़ी के शतक के दम पर टीम मैच जीत जाए, तो उसकी खुशी बढ़ जाती है. हालांकि हर बार ऐसा नहीं होता है. कई बार खिलाड़ियों के शतक लगाने के बाद भी टीम को जीत नहीं मिल पाती है.

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रायपुर में खेले गए वनडे में कुछ ऐसा ही हुआ है. भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार पारी खेलते हुए वनडे इंटरनेशनल में अपना पहला शतक लगाया. उनके इस शतक की मदद से टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके बावजूद टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. इससे ऋतुराज गायकवाड़ खुद भी काफी निराश हुए होंगे. बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब ऋतुराज के शतक के बाद टीम इंडिया को हार मिली है. इससे पहले भी ऐसा हो चुका है. 

टी20 में हुआ था ऐसा

साल 2023 में भी ऐसा देखने को मिला था, जब ऋतुराज गायकवाड़ के शतक लगाने के बाद टीम इंडिया को हार मिली थी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच में ऋतुराज ने शानदारी शतक जड़ा. उन्होंने 57 गेंदों में 123 रनों की पारी खेली. इस पारी में ऋतुराज ने 13 चौके और 7 छक्के लगाए. उनकी उस पारी के दम पर भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 223 रन का टारगेट बोर्ड पर लगाया, लेकिन फिर भी भारत मैच नहीं जीत पाई. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल हीरो बनकर उभरे और उन्होंने 104 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जिता दिला दी.

इंटरनेशनल करियर में ऋतुराज ने लगाए 2 शतक

ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 2 शतक लगाए हैं. पहला साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच में और दूसरा 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में. इन दोनों ही मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. साथ ही इन मैचों में टीम इंडिया के खिलाफ सबसे सफल रन चेज भी हुआ.

आईपीएल में ऐसा ही हाल

इंटरनेशनल क्रिकेट ही नहीं, बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग में भी ऋतुराज के शतकों का हार के साथ कनेक्शन है. ऋतुराज ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए 2 शतक लगाए हैं. इन दोनों ही मैचों में सीएसके को हार मिली है. सबसे पहले आईपीएल 2021 में ऋतुराज ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक लगाया था. उस मैच में उन्होंने 101 रनों की पारी खेली थी. तब भी राजस्थान रॉयल्स ने 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया था. इसके बाद आईपीएल 2024 में ऋतुराज ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 108 रनों की पारी खेली थी, लेकिन इस मैच में भी चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

PAK vs ENG: पाकिस्तान के 154 रन पर गिर गए थे 9 विकेट, फिर शादाब खान ने शतक लगाकर दिलाई हैरतअंगेज जीत

PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…

Last Updated: October 25, 2026 23:30:45 IST

झांसी में किन्नर गुट का सड़क पर हंगामा, पुलिस लाइन के सामने निर्वस्त्र होकर किया प्रदर्शन, 5 गिरफ्तार

Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…

Last Updated: October 25, 2026 23:13:46 IST

पहले मुकदमा, फिर साथ रहना और आखिर में हत्या…कानपुर में लिव-इन पार्टनर की मर्डर का खुलासा

Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…

Last Updated: October 25, 2026 22:57:57 IST

करण वाही से ब्रेकअप के बाद किस क्रिकेटर के करीब आईं उदिति सिंह? शो में मिला बड़ा हिंट

Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…

Last Updated: October 25, 2026 21:29:08 IST

हैदराबाद में दुर्गा माता की प्रतिमा पर फेंके अंडे, मचा बवाल, इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात

Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…

Last Updated: October 25, 2026 21:01:18 IST

हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा का बल्ला गरजा, टीम को संकट से निकालकर जिम्बाब्वे के सामने खड़ा किया रनों का पहाड़

India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…

Last Updated: October 25, 2026 19:42:49 IST