मैरी कॉम भारत की सबसे सम्मानित खिलाड़ियों में से एक रही हैं. उनके पूर्व हस्बैंड ने उनको लेकर दावा किया है और कहा है कि मैरी का अपने जूनियर बॉक्सर के साथ अफेयर था.
नई दिल्ली. देश की दिग्गज मुक्केबाज़ और ओलंपिक मेडल विजेता मैरी कॉम एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनके खेल से नहीं, बल्कि उनके निजी जीवन से जुड़ा एक दावा है. मैरी कॉम के पूर्व पति कारूंग ओनकोहलर ने आरोप लगाया है कि उनका एक जूनियर बॉक्सर के साथ अफेयर था. उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास इस दावे से जुड़े कुछ व्हाट्सऐप मैसेज मौजूद हैं. लेकिन वे आज तक चुप रहे.
मैरी कॉम के एक्स हस्बैंड ने एक इंटरव्यू में कहा,” “मैं वही बात बता रहा हूं, जो उसने लोक अदालत में कही थी. सबसे पहले, साल 2013 में उसका एक जूनियर बॉक्सर के साथ रिश्ता था. उस समय हमारे परिवारों के बीच झगड़ा भी हुआ था, लेकिन बाद में समझौता हो गया. इसके बाद 2017 से उसका मैरी कॉम बॉक्सिंग एकेडमी में काम करने वाले एक व्यक्ति के साथ संबंध था. मेरे पास उनके व्हाट्सऐप मैसेज मौजूद हैं, जो इस बात का सबूत हैं. मेरे पास उस व्यक्ति का नाम भी है, जिसके साथ उसका रिश्ता था. मैं अब तक चुप रहा.”
हालांकि, यह साफ किया जाना जरूरी है कि ये आरोप सिर्फ दावे हैं, जिनकी अब तक किसी भी आधिकारिक मंच या कानूनी प्रक्रिया में पुष्टि नहीं हुई है. मैरी कॉम की ओर से भी इस मामले में फिलहाल कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है. मैरी कॉम भारत की सबसे सम्मानित खिलाड़ियों में से एक रही हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम ऊंचा किया है.
ऐसे में इस तरह के व्यक्तिगत आरोपों को लेकर सोशल मीडिया पर भी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कई लोग बिना पुष्टि किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बचने की अपील कर रहे हैं. कानूनी जानकारों का मानना है कि इस तरह के मामलों में निष्कर्ष निकालना जांच या न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही संभव है. जब तक कोई आधिकारिक फैसला नहीं आता, तब तक इन आरोपों को केवल दावे के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…