<
Categories: खेल

Vaibhav Sooryavanshi: कुछ लोग कहेंगे… लेकिन वैभव को समझना होगा, मैथ्यू हेडन ने की बड़ी भविष्यवाणी

Matthew Hayden Prediction on Vaibhav Suryavanshi: मैथ्यू हेडन ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भविष्य का वर्ल्ड-क्लास क्रिकेटर बताया. उन्होंने लंबे फॉर्मेट में सफलता की क्षमता पर भरोसा जताते हुए फिटनेस और मानसिक मजबूती को अहम बताया.

Matthew Hayden Prediction on Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट की दुनिया में केवल 15 साल की उम्र में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को लेकर अब ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मैथ्यू हेडन ने एक बड़ा दावा कर दिया है. उनकी नजरों में वैभव केवल भारत के यूवा टैलेंट नहीं, बल्कि भविष्य के वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर बनने की पूरी क्षमता रखने वाला खिलाड़ी है. IPL से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट तक अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखा चुके वैभव मानसिक तौर पर काफी मजबूर हैं. उनका बेखौफ अंदाज हेडन को काफी प्रभावित करता है. 

‘फिटनेस है सबसे अहम मुद्दा’ – मैथ्यू हेडन

इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचते हुए भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया था. हालांकि, उनके खेल को छोटे फॉर्मेट तक सीमित रखने के लिए मैथ्यू हेडन बिल्कुल सहमत नहीं है. हेडन के मुताबिक, वैभव में टेस्ट जैसे लंबे फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करने की पूरी क्षमता है. उनके मुताबिक, फिटनेस काफी अहम मुद्दा है, लेकिन इस सफर में उनका मानसिक हथियार काफी मजबूत है. 

‘वर्ल्ड-क्लास क्रिकेटर बनने के सभी गुण’

हेडन ने वैभव की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें इस युवा बल्लेबाज की सबसे खास बात उसकी हिम्मात और कमिटमेंट है. केवल 15 साल की उम्र में IPL में धुआंधार प्रदर्शन किया. वहीं दबाव से भरे टूर्नामेंट में कदम रख अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा. हेडन के मुताबिक, इतनी कम उम्र में इतने बड़े मंच पर खुद को सबित करना एक अलग जज्बा है. वैभव में वर्ल्ड-क्लास क्रिकेटर बनने के सभी गुण मौजूद है. 

वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ

हेडन ने वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में शानदार प्रदर्शन के बाद भी खुद को पूरी तरह से साबित करने के लिए वैभव को अभी काफी मेहनत करनी होगी. हेडन को भरोसा है कि वह इस चुनौती को सकारात्मक तरीके से लेगा. उन्होंने कहा कि उन्हें वैभव का भविष्य काफी उज्जवल नजर आ रहा है, लेकिन आखिरकार यह खुद वैभव पर निर्भर करेगा कि वह अपनी प्रतिभा को किस तरह से निखारते हैं और अपने करियर को एक अलग दिशा में लेकर जाते हैं. 

ये भी पढ़ें:  Gautam Gambhir: चाह कर भी हेड कोच के पोजीशन से गंभीर को क्यों नहीं हटा पाएगी BCCI? पीछे की वजह उड़ा देगा होश

IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन

राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL 2026 में  खूब धमाकेदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में जगह दी गई. उन्होंने 237.30 के शानदार स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए. वह इस सीजन के सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. साथ ही उन्होंने इस सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड बनाया. वैभव ने ऑरेंज कैप,  MVP, इमर्जिंग प्लेयर, सुपर स्ट्राइकर और सुपर सिक्सेस समेत सभी अवॉर्ड अपने नाम किए. 

ये भी पढ़ें: Mohammed Siraj Viral Video: गॉल टेस्ट से पहले ये क्या हुआ? सिराज ने सरफराज पर चलाया ट्रिमर, पंत-गिल भी देखकर रह गए हैरान!

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

CJP को बड़ा झटका, आशुतोष रांका और सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत; दीपके बोले- ‘आपातकाल घोषित…’

CJP Protest:दिल्ली पुलिस ने आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को एशईएम कोर्ट में…

Last Updated: October 14, 2026 09:44:17 IST

Hisar Student Death: घड़ी खोजते समय अलमारी में मिली ऐसा चीज, 12 साल के स्टूडेंट की हुई मौत; पूरे हरियाणा में मचा हड़कंप

Hisar Student Death: रिपोर्ट्स के मुताबिक, देविक अपने दोस्त के घर गया था. उसे अलमारी…

Last Updated: October 14, 2026 09:28:02 IST

Delhi Restaurant Fire: खिड़की से कूदे लोग, चारों तरफ धुआं ही धुआं! दिल्ली के रेस्टोरेंट से आग का खौफनाक VIDEO आया सामने

Delhi Restaurant Fire: आग इतनी भयानक थी कि कुछ पुरुष और महिलाएं अपनी जान बचाने…

Last Updated: October 14, 2026 08:35:48 IST

Muzaffarnagar Crime: यूपी में मंदिर के अंदर खूनी खेल! पहले पुजारी से की बात, फिर कमरे में घुसकर मार दी गोली; मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Crime: बाइक पर सवार दो युवकों ने पहले पुजारी से बात की और फिर…

Last Updated: October 14, 2026 08:04:49 IST

Aaj ka Mausam 14 October 2026: मॉनसून की विदाई के बीच 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 75 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 14 October 2026:मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…

Last Updated: October 14, 2026 07:50:06 IST

Petrol Diesel Price 14 October 2026: पेट्रोल-डीजल के नई कीमतोंं का एलान, चेंक करें अपने शहर का ताजा रेट

Petrol Diesel Price 14 October 2026:  राहत की बात यह है कि दिल्ली में पेट्रोल…

Last Updated: October 14, 2026 07:43:45 IST