Matthew Hayden Prediction on Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट की दुनिया में केवल 15 साल की उम्र में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को लेकर अब ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मैथ्यू हेडन ने एक बड़ा दावा कर दिया है. उनकी नजरों में वैभव केवल भारत के यूवा टैलेंट नहीं, बल्कि भविष्य के वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर बनने की पूरी क्षमता रखने वाला खिलाड़ी है. IPL से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट तक अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखा चुके वैभव मानसिक तौर पर काफी मजबूर हैं. उनका बेखौफ अंदाज हेडन को काफी प्रभावित करता है.
‘फिटनेस है सबसे अहम मुद्दा’ – मैथ्यू हेडन
इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचते हुए भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया था. हालांकि, उनके खेल को छोटे फॉर्मेट तक सीमित रखने के लिए मैथ्यू हेडन बिल्कुल सहमत नहीं है. हेडन के मुताबिक, वैभव में टेस्ट जैसे लंबे फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करने की पूरी क्षमता है. उनके मुताबिक, फिटनेस काफी अहम मुद्दा है, लेकिन इस सफर में उनका मानसिक हथियार काफी मजबूत है.
‘वर्ल्ड-क्लास क्रिकेटर बनने के सभी गुण’
हेडन ने वैभव की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें इस युवा बल्लेबाज की सबसे खास बात उसकी हिम्मात और कमिटमेंट है. केवल 15 साल की उम्र में IPL में धुआंधार प्रदर्शन किया. वहीं दबाव से भरे टूर्नामेंट में कदम रख अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा. हेडन के मुताबिक, इतनी कम उम्र में इतने बड़े मंच पर खुद को सबित करना एक अलग जज्बा है. वैभव में वर्ल्ड-क्लास क्रिकेटर बनने के सभी गुण मौजूद है.
वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ
हेडन ने वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में शानदार प्रदर्शन के बाद भी खुद को पूरी तरह से साबित करने के लिए वैभव को अभी काफी मेहनत करनी होगी. हेडन को भरोसा है कि वह इस चुनौती को सकारात्मक तरीके से लेगा. उन्होंने कहा कि उन्हें वैभव का भविष्य काफी उज्जवल नजर आ रहा है, लेकिन आखिरकार यह खुद वैभव पर निर्भर करेगा कि वह अपनी प्रतिभा को किस तरह से निखारते हैं और अपने करियर को एक अलग दिशा में लेकर जाते हैं.
ये भी पढ़ें: Gautam Gambhir: चाह कर भी हेड कोच के पोजीशन से गंभीर को क्यों नहीं हटा पाएगी BCCI? पीछे की वजह उड़ा देगा होश
IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन
राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL 2026 में खूब धमाकेदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में जगह दी गई. उन्होंने 237.30 के शानदार स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए. वह इस सीजन के सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. साथ ही उन्होंने इस सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड बनाया. वैभव ने ऑरेंज कैप, MVP, इमर्जिंग प्लेयर, सुपर स्ट्राइकर और सुपर सिक्सेस समेत सभी अवॉर्ड अपने नाम किए.