Hindi News / Sports / Mi Vs Csk Mahis Show In The Last Over Gave Target Of 207 Runs To Mumbai Indians

MI vs CSK: आखिरी ओवर में दिखा माही का शो, मुंबई इंडियंस को दिया 207 रन का लक्ष्य-Indianews

India News (इंडिया न्यूज), MI vs CSK: IPL 2024 के 29 वें मुकाबले में आज ( 14 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने हैं। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए […]

BY: Divyanshi Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), MI vs CSK: IPL 2024 के 29 वें मुकाबले में आज ( 14 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने हैं। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। अब मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 20 ओवर में 207 रन बनाने होंगे।

ऋतुराज गायकवाड़ ने खेली शानदार पारी

टॉस हार पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स का पहला विकेट 8 रन के स्कोर पर गिरा। जब अजिंक्य रहाणे 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रचिन रवींद्र और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच 52 रनों की साझेदारी हुए। रचिन रवींद्र 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे के बीच  90 रन की विशाल साझेदारी हुई। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 69 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम दुबे ने नाबाद  66 रन की पारी खेली। वहीं डेरिल मिचेल ने 17 रन का पारी खेली।

TATA IPL 2025 की धमाकेदार शुरुआत, JioHotstar और Star Sports पर रिकॉर्ड व्यूअरशिप

ms dhoni

माही मार रहा है….

डेरिल मिचेल के आउट होने के बाद धोनी मैदान पर उतरे। धोनी ने छक्के से हार्दीक पांड्या का स्वागत किया। धोनी ने लगातार तीन छक्के लगाकर चेन्नई को एक शानदार अंत दिया। एम एस धोनी ने नाबाद 4 गेंदों में 20 रन की पारी खेली।

हार्दीक पांड्या ने झटके 2 विकेट

मुंबई इंडियंस कि बात करें तो हार्दीक पांड्या ने 2 विकेट अपने नाम किया। वहीं  गेराल्ड कोएत्जी और श्रेयस गोपाल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

MI vs CSK Live Score : दोनों टीमों की प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स: रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान। इम्पैक्ट सब: मथीशा पथिराना, निशांत सिंधु, मिचेल सेंटनर, मोइन अली, शेख रशीद।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, श्रेयस गोपाल, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह, आकाश मधवाल। इम्पैक्ट सब: सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, नमन धीर, नेहल वढेरा, हार्विक देसाई।

Tags:

"ipl 2024"Cricket News in HindiIPLLatest Cricket News Updatesmi vs cskMI vs CSK Live Scoremumbai indians vs chennai super kings livet20 ipl today matchtoday ipl match live score
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue