<

क्रिकेट छोड़ने की मांग, तो मिताली राज ने दूल्हे को किया ‘क्लीन बोल्ड’, इस वजह से अनमैरिड रहीं भारत की ये 3 क्रिकेटर

Unmarried Indian Cricketers: भारत की कई महिला खिलाड़ियों ने अपने क्रिकेट करियर के लिए शादी नहीं करने का फैसला किया. इनमें मिताली राज से लेकर अंजुम चोपड़ा और झूलन गोस्वामी का नाम शामिल हैं. जानें इन महिला क्रिकेटर्स ने शादी क्यों नहीं की...

Unmarried Indian Cricketers: अक्सर स्टार क्रिकेटर्स अपने खेल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों मे रहते हैं. भारत समेत दुनिया के ज्यादातर दिग्गज खिलाड़ी किसी क्रिकेटर, मॉडल या एक्ट्रेस से शादी करते हैं. पुरुष क्रिकेटर्स के अलावा महिला खिलाड़ी भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं. हालांकि कुछ खिलाड़ी अपने करियर के लिए शादी से दूरी बना लेते हैं, जिससे वे अपना शानदार करियर बना सकें. दरअसल, अक्सर कुछ खिलाड़ी पर्सनल लाइफ में पारिवारिक मुद्दों में फंस जाते हैं, जिससे वह अपने खेल पर पूरा फोकस नहीं कर पाते हैं. भारतीय क्रिकेट में भी 3 ऐसी महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने करियर और खेल को आगे बढ़ाने के लिए कभी शादी नहीं की. आज के समय में उन खिलाड़ियों की उम्र काफी ज्यादा हो गई है और उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया है, लेकिन शादी नहीं की. आइए जानते हैं कि कौन हैं वे तीन भारतीय महिला क्रिकेटर…

मिताली राज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज दुनिया की बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए अपना बड़ा योगदान दिया है. 43 साल की मिताली राज ने अपने क्रिकेट करियर पर फोकस करने के लिए शादी नहीं की है. मिताली राज ने कई बार इंटरव्यू में भी बताया कि उन्होंने अपने करियर के पीक पर खेल पर पूरा फोकस किया, जिसके बाद शादी करने का विचार अच्छा नहीं लगा. इतना ही नहीं, एक इंटरव्यू के दौरान मिताली राज ने खुलासा किया कि उनके होने वाले दूल्हे ने मांग की थी कि वह शादी करने के बाद क्रिकेट को छोड़कर परिवार की देखभाल करें. इसके चलते मिताली राज ने अपने करियर को चुना और शादी के रिश्ते को ठुकरा दिया.

बता दें कि मिताली राज भारतीय टीम की स्टार खिलाड़ी रही हैं. उन्होंने भारतीय टीम के लिए 232 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिनमें 7,805 रन बनाए. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में मिताली राज ने 89 मुकाबलों में 2,364 रन बनाए हैं. वहीं, टेस्ट में मिताली राज के नाम 12 मैचों में 699 रन दर्ज हैं.

झूलन गोस्वामी

भारतीय क्रिकेट टीम की पूर्व क्रिकेटर झूलन गोस्वामी भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में से एक हैं. झूलन गोस्वामी ने भी अपने करियर पर फोकस करने के लिए शादी नहीं रचाई. 42 वर्षीय झूलन गोस्वामी ने अपने क्रिकेट करियर के लिए शादी से दूरी बना ली. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वह सिर्फ अपने खेल पर पूरा ध्यान दे रही थीं. वह अपने खेल में इतनी ज्यादा बिजी थी कि उनके पास किसी और रिश्ते को समय देने के लिए वक्त नहीं था. गोस्वामी ने बताया था कि उस समय वह सिर्फ क्रिकेट खेलना चाहती थीं. झूलन गोस्वामी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, ‘मैंने अपने दोस्तों को देखा है… कि उन्हें एक ही समय में दो चीजों को बैलेंस करने में काफी दिक्कत होती है. उनके पास (रिश्ते के लिए) बहुत समय है’ इसके चलते झूलन गोस्वामी ने शादी न करने का फैसला लिया.

बता दें कि झूलन गोस्वामी भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे सफल तेज गेंदबाज रही हैं. उन्होंने भारत के लिए 204 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिनमें 255 विकेट चटकाए हैं. साथ ही 1,228 रन भी बनाए हैं. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में झूलन गोस्वामी ने 68 मुकाबलों में 56 विकेट हासिल किए हैं. वहीं, टेस्ट क्रिकेट में झूलन गोस्वामी ने 12 मैचों में 44 विकेट चटकाए हैं.

अंजुम चोपड़ा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने भी अपने खेल पर फोकस करने के लिए किसी से शादी नहीं की. फिलहाल उनकी उम्र 48 साल हो गई है. उन्होंने साल 2011 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. उनका मानना था कि शादी और करियर महिला खिलाड़ियों के लिए करियर और शादी के बीच किसी एक को चुनना काफी ज्यादा मुश्किल है. उनके अंदर खेल को लेकर काफी ज्यादा जुनून था, जिसके चलते उन्होंने शादी करके परिवार संभालने की बजाय अपने करियर को चुना और भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया.

बता दें कि अंजुम चोपड़ा भारत की ओर से 100 वनडे मैच खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं. अंजुम चोपड़ा ने अपने करियर में कुल 127 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 2,856 रन बनाए हैं. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अंजुम चोपड़ा के नाम 18 मैचों में 241 रन दर्ज हैं. वहीं, टेस्ट क्रिकेट में अंजुम चोपड़ा ने 12 मैचों में 548 रन बनाए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST