<

T20 World Cup 2026: ‘भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकता…’ पाकिस्तानी क्रिकेटर का तीखा बयान

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है. आमिर ने कहा है कि भारत इस बार सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाएगा, भले ही टीम सुपर-8 में बिना हारे पहुंची हो.

नई दिल्ली. आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांच के बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है. आमिर ने कहा है कि भारत इस बार सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाएगा, भले ही टीम सुपर-8 में बिना हारे पहुंची हो. आमिर का कहना है कि ग्रुप ए से वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका इस साल सेमीफाइनल में पहुंच सकती है.
आमिर के मुताबिक सुपर-8 में भारत को कड़ी चुनौती मिलेगी. उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका की टीम और वेस्टइंडीज की टीम जैसी टीमें इस समय ज्यादा संतुलित नजर आ रही हैं. इन टीमों के पास मजबूत बल्लेबाजी के साथ-साथ बेहतरीन गेंदबाजी भी है, जो बड़े मैचों में फर्क डाल सकती है. आमिर ने कहा कि पाकिस्तान के अलावा सभी मैचों में भारत की बैटिंग कोलैप्स कर रही है ऐसे में भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा.

भारत का मैच आज

हालांकि आमिर ने साफ किया कि उनका बयान किसी पक्षपात के कारण नहीं है, बल्कि मौजूदा फॉर्म और टीम के प्रदर्शन को देखकर उन्होंने यह राय दी है. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में बहस तेज हो गई है. अब सभी की नजर भारत के प्रदर्शन पर रहेगी. अगर टीम इंडिया सुपर-8 में शानदार खेल दिखाती है, तो वह आलोचकों को करारा जवाब दे सकती है. भारत और आज यानी 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 में अपना पहला मैच खेलना है.

अभिषेक को लेकर की थी टिप्पणी

इससे पहले आमिर ने भारत के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा को “स्लॉगर” कहा था और उनकी तकनीक पर सवाल उठाए थे. आमिर का मानना है कि अभिषेक आक्रामक बल्लेबाजी तो करते हैं, लेकिन दबाव में उनकी कमजोरी सामने आ सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत की बल्लेबाजी कुछ मैचों में उतनी मजबूत नहीं दिखी, जितनी होनी चाहिए थी.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST