<

लेना चाहते हैं दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन? जानें Samsung Galaxy A56 5G और Galaxy A36 5G में से क्या रहेगा आपके लिए बेस्ट

अगर आप भी इन दोनों में से किसी एक को घर लाना चाहते हैं तो ऐसे में दोनों स्मार्टफोन्स के बीच के अंतर को समझ लीजिए. चलिए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन्स के कैमरा, पर्फॉमेंस और बैटरी में क्या अंतर हैं.

Samsung Best Smartphones: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग अपने दमदार और रिलायबल स्मार्टफोन्स को लेकर केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में जानी जाती है. सैमसंग द्वारा एक के बाद एक स्मार्ट सीरीज को अपडेट किया जाता है. कंपनी ने अपने Samsung Galaxy A56 5G और Galaxy A36 5G स्मार्टफोन्स को मार्च 2025 में ही भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया था. लेकिन, मार्केट में उतरते ही यह दोनों फोन्स एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं.

अगर आप भी इन दोनों में से किसी एक को घर लाना चाहते हैं तो ऐसे में दोनों स्मार्टफोन्स के बीच के अंतर को समझ लीजिए. चलिए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन्स के कैमरा, पर्फॉमेंस और बैटरी में क्या अंतर हैं. 

फीचर्स में क्या हैं अंतर?

Samsung Galaxy A56 5G में आपको 6.7-inch 120Hz Super AMOLED display मिलने के साथ ही साथ 45W की फास्ट चार्जिंग (Smartphones with Fast Charging) का भी विकल्प मिलता है. इसके अलावा कंपनी आपको ड्यूरेबल ग्लास सैंडविच डिजाइन के साथ मिलती है, जो 6 साल के सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आता है. वहीं, इसमें आपको 1580 chipset भी मिलती है. Galaxy A36 5G में आपको 6.7-inch FHD+ 120Hz Super AMOLED display मिलने के साथ-साथ Gen 3 chipset भी मिलता है. इसके साथ-साथ Snapdragon 6 Gen 3/6s का भी ऑप्शन देखने को मिलता है. 

कैमरा के मामले में कौन कैसा?

Samsung Galaxy A56 5G में आपको 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर कैमरा OIS के साथ देखने के लिए मिलता है. इसमें आपको 12MP ultrawide और 5MP macro lens भी मिलते हैं. वहीं, Samsung Galaxy A36 5G में आपको OIS के साथ 50MP मेन सेंसर मिलता है, जिसमें 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 5 मेगापिक्सल का मैकरो कैमरा देखने के लिए मिलता है. माना जाता है कि इन दोनों स्मार्टफोन्स के कैमरा में एक दूसरे से कोई ज्यादा अंतर नहीं आता है.

कीमत के मामले में ज्यादा किफायती कौन?

Samsung Galaxy A56 5G आपको 38,999 से 40,999 रुपये की कीमत पर देखने के लिए मिलता है. डिस्काउंट में यह आपको 36,899 रुपये पर भी मिल सकता है. वहीं 128 जीबी की स्टोरेज के साथ Galaxy A36 आपको 30,999 से लेकर 32,499 रुपय तक मिल सकता है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST