<

‘इनके चेहरे तो देखो…’, श्रीलंकाई खिलाड़ी ने उड़ाया भारतीय टीम का मजाक, पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने कहा- रोहित-विराट होते तो परिणाम कुछ और होता!

India vs Srilanka Test: श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट ड्रॉ होने पर मोहम्मद कैफ भड़के! बोले- विराट कोहली होते तो मैच जीत जाते, श्रीलंकाई खिलाड़ी के मज़ाक पर उठाये सवाल.

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि अगर श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली टीम का हिस्सा होते, तो भारत यह मुकाबला जीत सकता था. कोलंबो के एसएससी मैदान पर खेला गया यह टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ.

मोहम्मद कैफ ने क्या कहा?

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कैफ ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में लगातार ऊर्जा बनाए रखना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि विराट कोहली मैदान पर होते तो अपनी आवाज़ और जोश से पूरी टीम को लगातार एक्टिव रखते. भारतीय गेंदबाजों ने यह सोचकर ढिलाई बरत दी कि गेंद टर्न हो रही है तो विकेट अपने आप मिल जाएगा.

कैफ के मुताबिक, टीम को जिस बल्लेबाज (सोनल दिनुशा) को आउट करने पर ध्यान देना चाहिए था, उस पर कोई दबाव नहीं बनाया गया. भारतीय खिलाड़ी मुख्य बल्लेबाज की जगह लाहिरू कुमारा से उलझ रहे थे.

अनुभवी खिलाड़ियों की कमी खली

मैच के दौरान स्टंप माइक में सोनल दिनुशा को लाहिरू कुमारा से यह कहते सुना गया, ‘अब जरा इनके चेहरे देखो’. कैफ ने कहा कि दिनुशा जिस निडरता से बल्लेबाजी कर रहे थे, उससे साफ था कि उन पर भारतीय गेंदबाजों का कोई दबाव नहीं था. मैदान पर स्लेजिंग या मानसिकता से दबाव बनाने की कमी साफ दिखी. ऐसे मौकों पर विराट कोहली, रोहित शर्मा, एमएस धोनी और रविचंद्रन अश्विन जैसे सीनियर खिलाड़ियों की मौजूदगी की कमी साफ महसूस हुई, जो अपनी मौजूदगी मात्र से विरोधी टीम पर दबाव बना देते थे.

मैच का हाल

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 503 रन बनाकर पारी घोषित की थी. जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 290 रनों पर सिमट गई. भारत ने श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर किया. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 6 विकेट गंवा दिए थे और वे सिर्फ 16 रन आगे थे, जिससे भारत की जीत तय मानी जा रही थी.

लेकिन पांचवें दिन सोनल दिनुशा (133*) ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर शानदार खेल दिखाया. श्रीलंका ने 9 विकेट पर 429 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की और भारत पर 216 रनों की बढ़त हासिल कर ली. इसके बाद दोनों टीमों ने मैच को ड्रॉ पर समाप्त करने का फैसला किया.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST