होम / Arjuna Award 2023: अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किए गए मोहम्मद शमी, राष्ट्रपति मुर्मू ने ऐसे किया सम्मानित

Arjuna Award 2023: अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किए गए मोहम्मद शमी, राष्ट्रपति मुर्मू ने ऐसे किया सम्मानित

Rajesh kumar • LAST UPDATED : January 9, 2024, 1:40 pm IST

India News(इंडिया न्यूज),Mohammed Shami Arjuna Award: चोट के कारण टीम इंडिया से दूर रहने के बावजूद मोहम्मद शमी छाए हुए हैं। उनके दबदबे का आलम यह है कि उन्हें देश का दूसरा सबसे बड़ा खेल पुरस्कार मिला। इस भारतीय तेज गेंदबाज को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शमी को यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला। शमी यह पुरस्कार पाने वाले 46वें पुरुष क्रिकेटर हैं। अगर इसमें यह पुरस्कार पाने वाली 12 महिला क्रिकेटरों को जोड़ दें तो वह यह सम्मान पाने वाली देश की 58वीं क्रिकेटर हैं। शमी के अलावा 25 और खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया है।

शमी का नाम पहले ही अर्जुन अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हो चुका था, जिसे लेकर वह काफी उत्साहित थे। उन्होंने इस खास पल को अपने सपने के साकार होने जैसा बताया था। शमी ने कहा था कि जिंदगी गुजर जाती है लेकिन ये अवॉर्ड नहीं मिलता। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे यह मिलने जा रहा है।

शमी बने देश के ‘अर्जुन’

अर्जुन पुरस्कार देश का दूसरा सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है, जो खिलाड़ियों को पिछले वर्षों में उनके अद्भुत प्रदर्शन के आधार पर मिलता है। वहीं, इस बार शमी को इसके लिए इसलिए चुना गया क्योंकि उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर अपने प्रदर्शन से झंडे गाड़ दिए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वनडे विश्व कप 2023 में देखने को मिला, जहां वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। कुल 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिला, जिनमें से शमी एकमात्र क्रिकेटर थे।

 

देश की ‘खेल रत्न’ से नवाजा गया ये खिलाड़ी

अगर देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न की बात करें तो यह पुरस्कार चिराग और सात्विक की बैडमिंटन जोड़ी को मिला है। साल 2023 इस जोड़ी के लिए यादगार रहा है। इसने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और एशियाई चैम्पियनशिप का खिताब जीता। इसके अलावा दोनों ने मिलकर इंडोनेशिया सुनार 1000, कोरिया सुपर 500 और स्विस सुपर 300 जैसे कई बड़े इवेंट जीते।

खिलाड़ियों के अलावा देश के 8 कोचों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए कोचिंग के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ेंः-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

6 महीने की प्रेग्नेंट हैं हैली बीबर Hailey Bieber, Justin Bieber के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप -Indianews
भारतीय पैरा-एथलीटों से इस बार 15 पदकों की उम्मीद
मिल गया कर्नाटक भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण नेत्तारू की हत्या का मुख्य आरोपी, 2 साल से की जा रही थी तलाशी!- indianews
Suhana-Agastya को पैपराजी ने किया स्पॉट, रूमर्ड लवबर्ड्स के प्यार की फिर उठी अफवाह – Indianews
Temple Boards: अब मंदिरों में नहीं चढ़ा पाएंगे ये फूल, केरल त्रावणकोर और मालाबार देवस्वोम बोर्ड ने लगाया प्रतिबंध-Indianews
कौन बनेगी Abdu Rozik की दुल्हन, बिग बॉस 16 फेम ने पोस्ट शेयर कर बताई शादी की तारीख -Indianews
Identify Real Silk Saree : ऐसे पहचाने आपकी बनारसी साड़ी असली है या नकली, अपना ले ये कुछ टिप्स – Indianews
ADVERTISEMENT