<

IPL 2026 से पहले माही का मंत्र, पैसे बचाओ… करियर खुद संभलेगा, 14.20 करोड़ में बिके खिलाड़ी को सलाह

CSK कैंप में एमएस धोनी ने युवा खिलाड़ी प्रशांत वीर को पैसों को संभालने की अहम सीख दी. प्रशांत ने इंटरव्यू में यह खुलासा किया.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. लगभग सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है. सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के प्री-सीजन कैंप में युवा खिलाड़ियों को अनुभवी दिग्गजों से सीखने का शानदार मौका मिल रहा है. खासतौर पर युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर इन दिनों सुर्खियों में हैं, जिन्होंने एमएस धोनी से मिली खास सलाह का खुलासा किया है.
प्रशांत वीर को आईपीएल 2026 ऑक्शन में सीएसके ने 14.20 करोड़ की बड़ी रकम में खरीदा था. उन्होंने बताया कि धोनी की पहली सीख क्रिकेट से नहीं, बल्कि जिंदगी से जुड़ी थी. उन्होंने सबसे पहले अपने पैसों को समझदारी से खर्च करने और बचत करने की सलाह दी. प्रशांत ने कहा, “माही भाई ने अभी तक मुझसे क्रिकेट के बारे में ज्यादा बात नहीं की है. उनकी पहली सलाह यही थी कि इस बड़े IPL कॉन्ट्रैक्ट के बाद अपने पैसों को बचाकर रखूं और बेवजह खर्च न करूं.”
प्रशांत ने यह भी बताया कि धोनी की यही खासियत उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है. वे सिर्फ मैदान पर प्रदर्शन की बात नहीं करते, बल्कि खिलाड़ियों को एक जिम्मेदार इंसान बनने के लिए भी प्रेरित करते हैं. उनके अनुसार, ऐसे अनुभव किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए बेहद कीमती होते हैं. सीएसके कैंप का माहौल भी काफी पॉजिटिव बताया जा रहा है, जहां सीनियर खिलाड़ी जूनियर्स को खुलकर गाइड कर रहे हैं. प्रशांत ने कहा कि टीम में उन्हें काफी सपोर्ट मिल रहा है और हर दिन कुछ नया सीखने को मिल रहा है.
उन्होंने यह भी माना कि धोनी जैसे दिग्गज के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना अपने आप में एक बड़ा मौका है. आईपीएल जैसे बड़े मंच पर उतरने से पहले ऐसी सलाह और अनुभव युवा खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं. प्रशांत वीर अब आने वाले सीजन में बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं. कुल मिलाकर, यह साफ है कि धोनी का प्रभाव सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि वे खिलाड़ियों के व्यक्तित्व और सोच को भी आकार देते हैं.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

रोडवेज बस की खिड़की से ‘मौत’ का सफर, एक्सीडेंट कर भाग रहे ड्राइवर को रोकने के लिए जान पर खेला शख्स, देखें वीडियो!

एटा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस ने एक…

Last Updated: April 8, 2026 21:57:04 IST

कोई लंदन रिटर्न तो…असम के वो 5 जेन जी उम्मीदवार, जो विधानसभा चुनाव में आजमा रहे अपनी किस्मत

Assam Gen Z Candidates: असम विधानसभा चुनाव में कुछ जेन जी उम्मीदवारों की चर्चा पूरे…

Last Updated: April 8, 2026 21:40:21 IST

Khesari Lal Yadav New Song: खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘रोटी गरम’ रिलीज, नम्रता मल्ला संग रोमांस की सारी हदें की पार

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Gana: भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना…

Last Updated: April 8, 2026 21:29:39 IST

इंडोनेशियाई शख्स ने पेश की सेवा की मिसाल, 122 साल की बेबस माँ को बच्चे की तरह दुलारते बेटे ने जीता दुनिया का दिल!

इंडोनेशिया से एक विडियो एक व्यक्ति अपनी 122 वर्षीय वृद्ध मां के साथ रहता है…

Last Updated: April 8, 2026 21:14:23 IST

FSSAI Action: असली पनीर की पहचान अब होगी आसान! 1.65 लाख सैंपल्स फेल, कंपनियों पर लगा 154 करोड़ रुपए का जुर्माना

FSSAI की जांच में 17% फूड सैंपल फेल! कंपनियों पर 154 करोड़ का जुर्माना लगा…

Last Updated: April 8, 2026 21:09:27 IST

Maharashtra: दोस्त की शादी में DJ पर डांस करते-करते युवक की निकल गई जान, अचानक गिरने पर लोगों का लगा मजाक

Maharashtra Latest News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में दर्दनाक घटना ने शादी की खुशियों को पल…

Last Updated: April 8, 2026 21:04:40 IST