<

MS Dhoni: क्या IPL 2026 में नहीं खेलेंगे धोनी? माही के संन्यास पर CSK के CEO के बयान ने मचा दी खलबली!

Kasi Viswanathan: IPL 2026 में खेलेंगे MS धोनी? रिटायरमेंट की खबरों के बीच CSK के CEO काशी विश्वनाथन के एक बयान ने यह साफ़ कर दिया है कि धोनी खेलेंगे या नहीं. संजू सैमसन की एंट्री और टीम में हुए बड़े बदलावों की पूरी सच्चाई यहां जानें...

MS Dhoni Retirement News: भारतीय क्रिकेट टीम और CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए फैंस की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है. धोनी की उम्र 40 के पार पहुंच चुकी है लेकिन उनके फैंस चाहते हैं कि वो कम से कम आईपीएल के बहाने ही मैदान में उतरें और माही, फैंस की इस ख्वाहिश को बखूबी पूरी भी करते आ रहे हैं. कई सालों से आईपीएल से रिटायर होने की अटकलों को ख़ारिज करते हुए माही हमेशा मैदान में बल्ले के साथ उतरकर अपने फैंस को सरप्राइज कर देते हैं, इस आईपीएल सीजन भी कुछ ऐसा ही होने वाला है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के CEO काशी विश्वनाथन ने आखिरकार उन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है जो एमएस धोनी के रिटायरमेंट को लेकर चल रही थीं. उन्होंने साफ कर दिया है कि धोनी IPL 2026 में एक खिलाड़ी के तौर पर मैदान में उतरेंगे. जब पत्रकारों ने उनसे धोनी के खेलने पर सवाल किया, तो उन्होंने बड़े भरोसे के साथ कहा, ‘वह खेलेंगे, वह बिल्कुल खेलेंगे.’

CSK में बड़े बदलाव और नई रणनीति

धोनी ने भले ही 2024 में कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी, लेकिन टीम के लिए पिछला सीजन काफी निराशाजनक रहा. 14 मैचों में से सिर्फ 4 जीत के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही. शायद यही वजह है कि इस बार टीम में काफी उथल-पुथल देखने को मिली है. टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन अब राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बन चुके हैं. CSK ने राजस्थान से संजू सैमसन को ट्रेड किया है. इसे धोनी के बाद के दौर की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है. अबू धाबी में हुई नीलामी में CSK ने 9 नए खिलाड़ी खरीदे. इनमें राहुल चाहर, अकील हुसैन और मैथ्यू शॉर्ट जैसे नाम शामिल हैं.

अनकैप्ड खिलाड़ियों पर लगा दांव

सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात रही कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर पर हुई पैसों की बारिश. CSK ने इन दोनों अनकैप्ड खिलाड़ियों को 14.2-14.2 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर खरीदा है. अब टीम की स्थिति ये है कि उनके पास धोनी, संजू सैमसन, उर्वि‍ल पटेल और कार्तिक शर्मा के रूप में कुल 4 विकेटकीपर-बल्लेबाज मौजूद हैं.

CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा था

CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अबू धाबी में IPL 2026 ऑक्शन के बाद कहा था, ‘हम इस बात पर ध्यान दे रहे थे कि किसी समय, MS आगे बढ़ जाएगा. संजू एक इंटरनेशनल क्वालिटी प्लेयर है, और वह यह रोल बहुत अच्छे से निभाता है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘कभी-कभी आप पिछली सफलता के कारण थ्योरी और फिलॉसफी पर टिके रह सकते हैं, लेकिन हमने पहचाना कि हमें बदलने की ज़रूरत है.’

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST