<
Categories: मनोरंजन

माधुरी सच में रोमांस करती है…जैकी श्रॉफ ने बताया क्यों उनके साथ रोमांटिक सीन करना था सबसे मुश्किल काम!

जैकी श्रॉफ ने 'द कपिल शर्मा शो' में खुलासा किया कि उन्हें माधुरी दीक्षित के साथ रोमांटिक सीन करने में बहुत शर्म आती थी. उन्होंने कहा कि माधुरी पर्दे पर इतनी गहराई से रोमांस करती है कि उनसे नजरें मिलाना मुश्किल हो जाता था. हालांकि, दोनों के बीच गहरा सम्मान और दोस्ती बरकरार है.

हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित एक साथ नजर आए.  इस दौरान जैकी ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें माधुरी दीक्षित के साथ ऑन-स्क्रीन रोमांस करने में बहुत शर्म आती थी.  जैकी के अनुसार, माधुरी के साथ नजरें मिलाना और उनके सामने रोमांटिक गाना गाना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं था.  उन्होंने कहा कि माधुरी एक बहुत ही भावुक कलाकार है और जब वह पर्दे पर रोमांस करती है, तो वह इतना वास्तविक लगता है कि जैकी अक्सर अपनी नजरें नीची कर लेते थे.

पहली मुलाकात और सरोज खान की भविष्यवाणी

माधुरी दीक्षित ने भी पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि उनकी और जैकी की पहली मुलाकात फिल्म ‘कर्मा’ के सेट पर हुई थी.  उस समय माधुरी नई थी और काफी घबराई हुई थी.  वहीं, जैकी ने बताया कि दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान ने शुरुआत में ही यह भांप लिया था कि माधुरी एक बड़ी स्टार बनेंगी.  सरोज जी ने सुभाष घई से खास तौर पर कहा था कि इंडस्ट्री में एक बहुत ही खूबसूरत और टैलेंटेड डांसर आई है, जिसे अपनी फिल्मों में जरूर लेना चाहिए.  जैकी आज भी माधुरी की प्रतिभा और काम के प्रति उनके समर्पण के कायल है.

निजी भावनाएं और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री

जैकी श्रॉफ ने अपने दिल की बात साझा करते हुए कहा कि कुछ भावनाएं बहुत निजी होती है, जिन्हें कैमरे के सामने दिखाना कठिन होता है.  उन्होंने कहा, जब माधुरी बोलती है, तो उनकी आंखों में देखकर बात करना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि उनके व्यक्तित्व में एक गहराई है.  जैकी ने मजाकिया अंदाज में यह भी बताया कि माधुरी ने उनके साथ प्रेमिका और पत्नी से लेकर ‘सास’ तक का किरदार निभाया है.  जवाब में माधुरी ने भी जैकी की तारीफ करते हुए उन्हें ‘बेहद मासूम और जमीन से जुड़ा इंसान’ बताया.  दोनों की यह केमिस्ट्री आज भी दर्शकों को खूब पसंद आती है.
Mansi Sharma

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST