Kasi Viswanathan: IPL 2026 में खेलेंगे MS धोनी? रिटायरमेंट की खबरों के बीच CSK के CEO काशी विश्वनाथन के एक बयान ने यह साफ़ कर दिया है कि धोनी खेलेंगे या नहीं. संजू सैमसन की एंट्री और टीम में हुए बड़े बदलावों की पूरी सच्चाई यहां जानें...
CSK के CEO ने साफ कर दिया है कि माही खेलेंगे या नहीं
MS Dhoni Retirement News: भारतीय क्रिकेट टीम और CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए फैंस की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है. धोनी की उम्र 40 के पार पहुंच चुकी है लेकिन उनके फैंस चाहते हैं कि वो कम से कम आईपीएल के बहाने ही मैदान में उतरें और माही, फैंस की इस ख्वाहिश को बखूबी पूरी भी करते आ रहे हैं. कई सालों से आईपीएल से रिटायर होने की अटकलों को ख़ारिज करते हुए माही हमेशा मैदान में बल्ले के साथ उतरकर अपने फैंस को सरप्राइज कर देते हैं, इस आईपीएल सीजन भी कुछ ऐसा ही होने वाला है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के CEO काशी विश्वनाथन ने आखिरकार उन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है जो एमएस धोनी के रिटायरमेंट को लेकर चल रही थीं. उन्होंने साफ कर दिया है कि धोनी IPL 2026 में एक खिलाड़ी के तौर पर मैदान में उतरेंगे. जब पत्रकारों ने उनसे धोनी के खेलने पर सवाल किया, तो उन्होंने बड़े भरोसे के साथ कहा, ‘वह खेलेंगे, वह बिल्कुल खेलेंगे.’
धोनी ने भले ही 2024 में कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी, लेकिन टीम के लिए पिछला सीजन काफी निराशाजनक रहा. 14 मैचों में से सिर्फ 4 जीत के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही. शायद यही वजह है कि इस बार टीम में काफी उथल-पुथल देखने को मिली है. टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन अब राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बन चुके हैं. CSK ने राजस्थान से संजू सैमसन को ट्रेड किया है. इसे धोनी के बाद के दौर की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है. अबू धाबी में हुई नीलामी में CSK ने 9 नए खिलाड़ी खरीदे. इनमें राहुल चाहर, अकील हुसैन और मैथ्यू शॉर्ट जैसे नाम शामिल हैं.
सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात रही कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर पर हुई पैसों की बारिश. CSK ने इन दोनों अनकैप्ड खिलाड़ियों को 14.2-14.2 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर खरीदा है. अब टीम की स्थिति ये है कि उनके पास धोनी, संजू सैमसन, उर्विल पटेल और कार्तिक शर्मा के रूप में कुल 4 विकेटकीपर-बल्लेबाज मौजूद हैं.
CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अबू धाबी में IPL 2026 ऑक्शन के बाद कहा था, ‘हम इस बात पर ध्यान दे रहे थे कि किसी समय, MS आगे बढ़ जाएगा. संजू एक इंटरनेशनल क्वालिटी प्लेयर है, और वह यह रोल बहुत अच्छे से निभाता है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘कभी-कभी आप पिछली सफलता के कारण थ्योरी और फिलॉसफी पर टिके रह सकते हैं, लेकिन हमने पहचाना कि हमें बदलने की ज़रूरत है.’
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…
Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…
CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…