IPL Last Over Thrillers: आईपीएल इतिहास में एमएस धोनी ने कई बार अपनी टीम को आखिरी ओवर में मैच जिताया है. एमएस धोनी ने एक मुकाबले में अक्षर पटेल के आखिरी ओवर में 23 रन बनाकर शानदार फिनिश किया था. इसके 4 साल बाद अक्षर पटेल ने अपना बदला लिया.
आईपीएल इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबले.
IPL Last Over Thrillers: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट है. 28 मार्च से आईपीएल (IPL 2026) के 19वें सीजन की शुरुआत हो रही है. आईपीएल इतिहास में कई ऐसे मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें आखिरी ओवर में रोमांच चरम पर पहुंच गया था. इनमें खासतौर पर अक्षर पटेल बनाम एमएस धोनी की राइवलरी शामिल है. दरअसल, एक मुकाबले में एमएस धोनी ने आखिरी ओवर में अक्षर पटेल की खूब पिटाई करके अपनी टीम को जीत दिलाई थी. इसके कुछ सालों बाद अक्षर पटेल को अपना हिसाब बराबर करने का मौका मिला. एमएस धोनी की कप्तानी में ही अक्षर पटेल ने आखिरी ओवर के रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को विजेता बनाया. ऐसे में आइए जानते हैं कि आईपीएल इतिहास में आखिरी ओवर के 5 सबसे रोमांचक मुकाबले…
IPL 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और पंजाब किंग्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया था. इस मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 23 रनों की जरूरत थी. एमएस धोनी (MS Dhoni) बल्लेबाजी कर रहे थे, जबकि युवा अक्षर पटेल के हाथ में गेंद थी. अक्षर पटेल ने पहली गेंद डॉट डाली. फिर उन्होंने एक वाइड गेंद डाली, जिसके बाद 5 गेंदों पर सिर्फ 22 रन की जरूरत थी. इसके बाद दूसरी गेंद पर धोनी ने छक्का लगाया. फिर तीसरी गेंद पर धोनी रन के लिए नहीं दौड़े. इसके बाद अगली 3 गेंदों पर 4, 6, 6 लगाकर धोनी ने अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई. इस मुकाबले में एमएस धोनी 32 गेंदों पर नाबाद 64 रन बनाकर लौटे.
साल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ. शारजाह में खेले गए मैच में आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अक्षर पटेल (Axar Patel) स्ट्राइक पर थे. वहीं, एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से रवींद्र जडेजा गेंदबाजी करने के लिए आते हैं. ऐसे में अक्षर पटेल को एमएस धोनी से अपना पुराना हिसाब बराबर करने का मौका मिला. अक्षर पटेल ने जडेजा के ओवर में 3 छक्के लगाकर मैच को खत्म कर दिया. दिल्ली कैपिटल्स ने 1 बॉल रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस मैच में अक्षर पटेल 5 गेंदों पर नाबाद 21 रन बनाकर वापस लौटे.
IPL 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच सबसे रोमांचक मैच खेला गया था. इस मुकाबले में केकेआर को आखिरी ओवर में जीत के लिए 29 रनों की जरूरत थी. रिंकू सिंह स्ट्राइक पर थे, जबकि यश दयाल के हाथ में गेंद थी. रिंकू सिंह ने पहली गेंद पर कोई रन नहीं लिया. इसके बाद अगले 5 गेंदों पर लगातार छक्के लगाकर केकेआर को जीत दिलाई.
IPL 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया था. इस मैच में CSK को आखिरी ओवर में 9 रन की जरूरत थी. MI की ओर से तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा गेंदबाजी कर रहे थे, जबकि रविंद्र जडेजा और शेन वॉटसन क्रीज पर थे. पहली गेंद पर शेन वॉटसन ने 1 रन लिया. फिर अगली गेंद पर जडेजा ने भी एक रन लिया. तीसरी गेंद पर शेन वॉटसन ने 2 रन लिए. इसके बाद चौथी गेंद पर वॉटसन रन आउट हो गए. फिर 5वीं गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने 2 रन लिया और आखिरी गेंद पर वे LBW हो गए. इसके चलते मुंबई इंडियंस ने 1 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया.
PM Modi on Mamata Banerjee: पीएम मोदी ने रविवार को कूच बिहार से पश्चिम बंगाल…
Lawrence Bishnoi gang: क्या कमजोर हो रहा है दाऊद को चुनौती देने वाला लॉरेंस बिश्नोई…
अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो क्या इस कार से चल सकते हैं? यह…
Mysaa New Poster: साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म 'मैसा' का नया पोस्टर जारी…
असल में क्रॉसओवर कार क्या होती है और यह बाकी कारों से कैसे अलग है,…
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) जल्द ही दुनिया की नंबर-1 क्रिकेट लीग बन सकती है. यह…