Mushfiqur Rahim Century: बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक ठोक इतिहास रच दिया है. मुशफिकुर रहीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना 14वां टेस्ट शतक लगाया. इसी के साथ वह बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) ने बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के दूसरे टेस्ट मैच में यह कारनामा किया. मैच के दूसरे दिन मुशफिकुर रहीम ने अपना शतक पूरा किया.
इस शतक के साथ बांग्लादेश के पूर्व कप्तान का मोमिनुल हक का रिकॉर्ड भी टूट गया. दरअसल, इससे पहले मोमिनुल हक के नाम बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज था. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए कुल 13 शतक लगाए हैं.
मुशफिकुर रहीम का टेस्ट में रिकॉर्ड
बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम का टेस्ट में शानदार रिकॉर्ड है. वह बांग्लादेश के लिए 100 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं, जिनमें उनके नाम 7,795 दर्ज हैं. इसमें 14 शतक शामिल हैं. मुशफिकुर रहीम टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.
Built on class and consistency 💪Mushfiqur Rahim among the finest in Tests. Celebrates in style pic.twitter.com/DN6067jYjc
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) May 18, 2026
बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा शतक
- मुशफिकुर रहीम- 14 शतक
- मोमिनुल हक- 13 शतक
- तमीम इकबाल- 10 शतक
- नजमुल हुसैन शांतो- 6 शतक
- साकिब अल हसन- 5 शतक
मैच का क्या है हाल?
मैच की बात करें, तो बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 278 रन बनाए. इस पारी के दौरान लिटन दास ने 126 रनों की शानदार पारी खेली. इसके जवाब में उतरी पाकिस्तान की टीम 232 रन ही बना पाई, जिससे बांग्लादेश को 46 रनों की लीड मिल गई. फिर बांग्लादेश दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरा. इसी पारी के दौरान मुशफिकुर रहीम ने अपने करियर का 14वां शतक लगाया. उन्होंने 137 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 1 छक्का आया. बांग्लादेश ने दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले 390 रन बना लिए हैं. अब पाकिस्तान के सामने 437 रनों का टारगेट है.