Sanju Samson CSK: मुरली की फिरकी और धोनी की फुर्ती! 12 साल बाद भी नहीं बदला जादू, वर्ल्ड कप हीरो संजू सैमसन के उड़े होश. देखिए CSK कैंप में माही और संजू की वह खास बातचीत.
Muttiah Muralitharan: जब बीते जमाने का कोई दिग्गज आज के स्टार खिलाड़ी के सामने आता है, तो क्या होता है? इस सवाल का जवाब तब मिला जब स्पिन के जादूगर मुथैया मुरलीधरन ने भारत के T20 वर्ल्ड कप हीरो संजू सैमसन को गेंदबाजी की. संजू, जिन्होंने पांच मैचों में 321 रन और अर्धशतकों की हैट्रिक लगाकर ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब जीता, अब राजस्थान रॉयल्स के साथ 11 साल का सफर खत्म कर IPL के 19वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की जर्सी में नजर आएंगे.
IPL 2026 से ठीक पहले CSK ने अपने पुराने दिग्गजों मैथ्यू हेडन, ड्वेन ब्रावो और मुथैया मुरलीधरन को एक मजेदार क्रिकेट सेशन के लिए साथ बुलाया. वहां शिवम दुबे ने हेडन को गेंदबाजी की ब्रावो ने अंबाती रायुडू के सामने हाथ आजमाए लेकिन सबकी नजरें उस मुकाबले पर टिकी थीं जब गेंद हाथ में थामे मुरली और फॉर्म में चल रहे सैमसन आमने-सामने आए.
मुरलीधरन ने कुछ शुरुआती वार्म-अप गेंदे डालीं, जिन्हें सैमसन ने आराम से डिफेंड किया. लेकिन जल्द ही सैमसन को उस चालाकी का अहसास हो गया जिसने 90 के दशक और 2010 के शुरुआती दौर के महान बल्लेबाजों को छकाया था. मुरली ने अपनी जादुई उंगलियों से एक तेज गेंद निकाली जिसने सैमसन को फ्लाइट में पूरी तरह गच्चा दे दिया. जैसे ही सैमसन बड़ा शॉट खेलने के लिए क्रीज से बाहर निकले गेंद उन्हें छकाती हुई सीधे एमएस धोनी के हाथों में चली गई और वह स्टंप आउट हो गए. मुरली भले ही 2011 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनकी फिरकी की धार आज भी वैसी ही है.
राजस्थान रॉयल्स ने एक बड़े ट्रेड सौदे में संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स को सौंपा है जिसमें रवींद्र जडेजा और सैम करन शामिल थे. 2025 सीजन से पहले सैमसन और जडेजा दोनों को 18-18 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था हालांकि जडेजा ने अपने घरेलू फ्रेंचाइजी में लौटने के लिए 4 करोड़ की कटौती स्वीकार की थी.
CSK को उम्मीद है कि सैमसन की यह एंट्री टीम की किस्मत बदल देगी. आखिर उनकी हालिया फॉर्म कमाल की रही है. वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रन की नाबाद पारी, सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 रन, फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक और 89 रन, धोनी ने खुद मुंबई और अहमदाबाद में मौजूद रहकर सैमसन के इस शानदार प्रदर्शन को करीब से देखा था.
लगभग दो दिन पहले सैमसन को धोनी के साथ एक लंबी और गहरी बातचीत करते देखा गया था. क्रिकेट गलियारों में चर्चा है कि सैमसन का CSK में आना धोनी के करियर के आखिरी पड़ाव और टीम के भविष्य को तय कर सकता है. लंबे समय से धोनी टीम के बदलाव की देखरेख करना चाहते थे. हालांकि टीम ने ऋतुराज गायकवाड़ को भविष्य के कप्तान के रूप में तैयार किया, लेकिन टीम का हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा.
CSK पिछले दो सीजनों से प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई है और पिछले साल तो तालिका में सबसे नीचे रही थी. गायकवाड़ की चोट ने मुश्किलें और बढ़ा दीं, जिसके कारण धोनी को फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी संभालनी पड़ी. अब देखना यह है कि क्या सैमसन का अनुभव और फॉर्म चेन्नई को फिर से चैंपियन बना पाती है.
Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…
Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…
Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…
Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा में आलिया भट्ट अपने पारंपरिक बंगाली लुक को…
CM Yogi Lucknow AI City Project: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आने वाले समय में…
France Riots 2026: फ्रांस में महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन लागत के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे…