इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Neeraj Chopra Most Searched On Internet In 2021 : नीरज चोपड़ा इस साल इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले व्यक्ति बने। उन्हें भारत में सेलिब्रिटी के तौर पर तो विश्वभर में एक एथलेटिक्स खिलाड़ी के तौर पर गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। नीरज ने इस साल ही टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था।
Neeraj Chopra Most Searched On Internet In 2021
जिसके बाद उनके सोशल मीडिया फॉलाअर्स में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला था। ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचा और इसी के साथ उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी।
भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज की लोकप्रियता काफी बड़ गई। गोल्ड मेडल जीतने से इंस्टाग्राम पर नीरज के फॉलोअर्स ढाई लाख थे, जो पांच महीने में 52 लाख हो गए हैं। वहीं स्वर्ण पदक जीतने के 24 घंटे में 10 लाख फॉलोअर्स हो गए थे।
नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर थ्रो फेंक कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इसके बाद नीरज को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से नवाजा गया। वहीं केंद्र सरकार की ओर से भी उन्हें इनाम राशि के रूप में 6 करोड़ रूपए दिए गए थे। वहीं आनंद महिंद्रा ने उन्हें एसयूवी 700 गिफ्ट की थी।
Connect With Us:- Twitter Facebook