<

Video: अमेरिका में निकोलस पूरन का तूफान! महज 31 गेंद में जड़ दी सेंचुरी, टूटने से बचा गेल का रिकॉर्ड

Nicholas Pooran Century: निकोलस पूरन ने मेजर क्रिकेट लीग में सिर्फ 31 गेंद पर शतक लगाकर इतिहास रच दिया है. उनके नाम इस लीग के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. हालांकि इसके बावजूद पूरन की टीम कोहार का सामना करना पड़ा.

Nicholas Pooran Century: अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट में वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन ने बड़ा कारनामा कर दिया है. लीग के चौथे सीजन के एलिमिनेटर मैच में निकोलस पूरन ने सिर्फ 33 गेंदों पर 106 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. इस दौरान निकोलस पूरन ने सिर्फ 31 गेंद पर अपना शतक पूरा किया, जो MLC इतिहास का सबसे तेज शतक है. उन्होंने न्यूजीलैंड के सलामी विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने मेजर लीग क्रिकेट में 34 गेंद में शतक लगाया था. अब निकोलस पूरन ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. हालांकि इसके बावजूद निकोलस पूरन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए.

बाल-बाल बचा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

MI न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ 31 गेंदों पर तूफानी शतक लगाया. इस दौरान वह यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने चूक गए. दरअसल, क्रिस गेल के नाम फ्रेंचाइजी टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. उन्होंने IPL 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ सिर्फ 30 गेंद में शतक ठोक दिया था. हालांकि अगर ओवरऑल टी20 क्रिकेट की बात करें, तो इस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड है. उन्होंने साल 2024 में साइप्रस के खिलाफ सिर्फ 27 गेंद में शतक लगाया था.

266 रन बनाकर हारी पूरन की टीम

मैच की बात करें, तो निकोलस पूरन की शतकीय पारी के बावजूद उनकी टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. पूरन के शतक के दम पर MI न्यूयॉर्क ने 20 ओवर में 266 का विशाल स्कोर खड़ा किया. पूरन के अलावा क्विंटन डी कॉक ने 51 और कीरोन पोलार्ड ने 64 रनों की आतिशी पारी खेली. इस पारी के दौरान एमआई न्यूयॉर्क ने कुल 29 छक्के लगाए, जो टी20 मैच में किसी टीम द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा सिक्स हैं. इसके दम पर एमआई न्यूयॉर्क ने वाशिंगटन फ्रीडम के सामने 267 का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया.

स्टीव-एंड्रीज ने खेली तूफानी पारी

वाशिंगटन फ्रीडम ने 267 रनों का टारगेट चेज करते हुए रनों की बरसात कर दी. कप्तान स्टीव स्मिथ और विकेटकीपर बल्लेबाज एंड्रीज गॉस ने मैदान पर ऐसा तूफान मचाया, जिसमें MI न्यूयॉर्क के गेंदबाज उड़ गए. एंड्रीज गॉस ने सिर्फ 51 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 12 गगनचुंबी छक्के लगाकर 132 रन बनाए. वहीं, कप्तान स्टीव स्मिथ ने दूसरे छोर से 48 गेंदों में नाबाद 110 रनों की पारी खेली. इसके दम पर वाशिंगटन फ्रीडम ने 18.4 ओवर में ही 270 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST

Mumbai Flim City Fire: मुंबई फिल्म सिटी में लगी भीषण आग! ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और ‘हसल 5’ का सेट जलकर हुआ खाक; देखें VIDEO

Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…

Last Updated: October 5, 2026 20:45:49 IST

Hanuman Ansh Telugu trailer: ‘हनुमान अंश’ की अब तेलुगु में एंट्री, इस तारीफ को होगी रिलीज, दमदार ट्रेलर आया सामने

Hanuman Ansh Telugu trailer: नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने…

Last Updated: October 5, 2026 20:34:47 IST

SIR में क्या होता है Form 6-7? जानिए एक ऑनलाइन बदलाव पर क्यों मचा है देश भर में बवाल

SIR प्रक्रिया में आखिर 'फॉर्म 6' को लेकर इतना बवाल क्यों मचा है? जानिए कैसे…

Last Updated: October 5, 2026 20:27:54 IST

लड्डू गोपाल के पैर छूकर डॉक्टर ने उठाया खौफनाक आखिरी कदम, लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी के सामने खुद को मारी गोली

Kanpur Doctor suicide: कानपुर के साकेत नगर स्थित अपार्टमेंट में सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह की…

Last Updated: October 5, 2026 19:41:12 IST

Gwalior Human Trafficking: रिफ्यूजी कैंप से डंकी रूट के जरिए भारत, फिर जम्मू-कश्मीर में शादी की तैयारी, 4 महिलाएं बरामद

Gwalior Human Trafficking: ग्वालियर GRP ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर…

Last Updated: October 5, 2026 18:32:58 IST