<

बेटे को क्रिकेटर बनाना था, पिता ने छोड़ दी नौकरी; टीम इंडिया में जगह दिलाकर मारा दम

नीतिश रेड्डी टीम इंडिया के शानदार क्रिकेटर में से एक हैं. वे 11 जनवरी से शुरू होने वाले वनडे सीरीज का भी हिस्सा हैं. आइए जानते हैं उनके पिता ने अपने करियर के लिए नौकरी क्यों छोड़ी.

Nitish Kumar Reddy Story: अपने बच्चों का करियर बनाने की ख्वाहिश हर मां-बाप की होती है. वे उनका करियर बनाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं. ठीक ऐसा टीम इंडिया के एक खिलाड़ी नीतिश कुमार रेड्डी के साथ भी हुआ था जिनके पिता ने उन्हें क्रिकेटर बनाने के लिए नौकरी तक छोड़ दी. नीतिश 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले वनडे टीम का हिस्सा हैं और टीम इंडिया के भविष्य के रूप में देखे जा रहे हैं.
भारतीय क्रिकेट में उभरते सितारे नीतिश कुमार रेड्डी की सफलता के पीछे सिर्फ़ उनकी मेहनत ही नहीं, बल्कि उनके पिता मुत्याला रेड्डी का एक बड़ा त्याग भी छिपा है. नीतिश के पिता मुत्याला रेड्डी का एक समय उदयपुर (राजस्थान) में ट्रांसफर कर दिया गया। यह ट्रांसफर उनके लिए प्रोफेशनल रूप से भले ही अच्छा रहा हो, लेकिन इससे नीतिश के क्रिकेट करियर पर नकारात्मक असर पड़ सकता था. उदयपुर शिफ्ट होने का मतलब था कि नीतिश को अपनी ट्रेनिंग, मैच और क्रिकेट सुविधाओं से दूर जाना पड़े, जिससे उनका विकास रुक सकता था.

बेटे के लिए छोड़ी नौकरी

एक पिता के रूप में मुत्याला रेड्डी ने बड़ा फैसला लिया. उन्होंने यह तय किया कि नौकरी से ज्यादा ज़रूरी उनके बेटे का भविष्य है. इसी सोच के साथ उन्होंने नौकरी छोड़ दी. इसके बाद उन्होंने अपना पूरा समय नीतिश को ट्रेनिंग दिलाने पर दिया. आईपीएल-2023 और 2024 में उन्होंने शानदार खेल दिखाया, जिससे उन्हें राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका मिला. 

आईपीएल के दम पर भारतीय टीम में मिली जगह

नीतीश कुमार रेड्डी  का  जन्म(Nitish Kumar Reddy) 26 मई 2003 को विशाखापत्तनम में हुआ था. उन्होंने 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया और जल्दी ही प्रभावी प्रदर्शन दिया. इसके टेस्ट क्रिकेट डेब्यू उन्होंने 22 नवंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया. बॉक्सिंग डे टेस्ट (मेलबर्न) में उन्होंने टेस्ट में शतक भी लगाया, और युवा उम्र में ऑस्ट्रेलिया में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया.
Satyam Sengar

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल ने मारी अचानक यू-टर्न! यूपी में राहत मिलेगी या जेब पर पड़ेगा डबल वार?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 1, 2026 06:11:35 IST

Petrol Diesel Price Today: आज बदले पेट्रोल-डीजल के दाम! राहत की बारिश या महंगाई का तूफान? जानें ताजा अपडेट

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 1, 2026 06:07:19 IST

थकान, कमजोरी या सीने में दर्द… इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें अनदेखा, वरना पड़ सकते लेने के देने

Bad Cholesterol Alert: हमारे शरीर में 2 तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है गुड और बैड…

Last Updated: March 31, 2026 23:10:36 IST

UP Toll Tax: कल से बदल जाएंगी टोल टैक्स की दरें, यूपी में सफर करने से पहले जान लें कितनी ढीली करनी पड़ेगी जेब

UP Toll Tax Increase: यूपी में बुधवार से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना…

Last Updated: March 31, 2026 23:02:00 IST

Trump Popularity: इतिहास में पहली बार! अमेरिका में ट्रंप की रेटिंग धड़ाम से गिरी नीचे, बने सबसे ‘अलोकप्रिय’ राष्ट्रपति

Donald Trump Approval Rating: AF पोस्ट के हालिया विश्लेषण ने अमेरिकी राजनीति में हलचल मचा…

Last Updated: March 31, 2026 22:32:42 IST

PBKS vs GT: 1 ओवर में फेंकी 11 गेंदे, 12 मिनट में पूरा किया स्पेल, अर्शदीप सिंह का घटिया ओवर

Arshdeep singh Last Over: आईपीएल 2026 में 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस…

Last Updated: March 31, 2026 21:55:29 IST