Shivam Dube Train Journey: भारत के स्टार क्रिकेटर शिवम दुबे ने फ्लाइट की टिकट न मिलने पर अहमदाबाद से मुंबई तक ट्रेन से सफर किया. शिवम दुबे अपनी पहचान छुपाकर ट्रेन की थर्ड एसी कोच में बैठकर मुंबई पहुंचे. जानें पूरा मामला...
शिवम दुबे ट्रेन में सफर करके अहमदाबाद से मुंबई पहुंचे.
Shivam Dube Train Journey: भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने भारत को तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) जिताने में अहम भूमिका निभाई. शिवम दुबे भारतीय टीम की जीत के अनसंग हीरो रहे, जिन्होंने हर मैच में शानदार प्रदर्शन किया. शिवम दुबे ने 8 मार्च को भारत की जीत के बाद टीम इंडिया के साथ जमकर जश्न मनाया. इसके बाद उन्हें अहमदाबाद से मुंबई जाना था, लेकिन फ्लाइट की टिकट नहीं मिल रही थी. ऐसे में शिवम दुबे अपनी पहचान छुपाकर मुंबई पहुंचे. शिवम दुबे ने बाद में इसका खुलासा किया. स्टार क्रिकेटर की वाइफ ने बताया कि उन्होंने ट्रेन की थर्ड एसी में अहमदाबाद से मुंबई तक का सफर किया. इस दौरान रास्ते में टिकट चेकिंग के समय पूछा गया कि क्या यह वही शिवम दुबे क्रिकेटर हैं, तो उनकी पत्नी ने इनकार कर दिया.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर शिवम दुबे को सोमवार सुबह जल्दी मुंबई जाना था, लेकिन फ्लाइट की सभी टिकट बुक हो चुकी थीं. ऐसे में शिवम दुबे ने अपनी पत्नी अंजुम और एक दोस्त के साथ ट्रेन से ट्रेवल करने का फैसला किया. दरअसल, शिवम दुबे का 4 साल का बेटा और 2 साल की बेटी मुंबई में घर पर थे. दुबे जल्द से जल्द अपने बच्चों से मिलना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने अपनी पहचान छुपाकर मुंबई जाने का फैसला किया. शिवम दुबे ने अहमदाबाद-मुंबई सयाजी एक्सप्रेस के थर्ड एसी का टिकट लिया और फिर मुंबई पहुंचे.
शिवम दुबे (Shivam Dube) ने बताया कि मुंबई जाने के लिए कोई फ्लाइट नहीं थी. ऐसे में उन्होंने सुबह-सुबह ही अहमदाबाद से मुंबई के लिए ट्रेन जाने का फैसला किया. दुबे ने ट्रेन में अपनी पहचान छुपाने के लिए भी खास प्लान बनाया था. शिवम दुबे ने बताया कि उन्होंने टोपी, मास्क और पूरी बाजू की टी-शर्ट पहनी थी, जिससे कोई उन्हें पहचान ना सके. अगर कोई शिवम दुबे को पहचान लेता, तो उनके आसपाक फैंस का जमावड़ा लग सकता था. इसको लेकर शिवम दुबे थोड़े चिंतित थे, लेकिन वह पूरी तैयारी के साथ निकले थे. शिवम दुबे ने अपनी वाइफ और दोस्त के साथ सुबह 5 बजे की ट्रेन पकड़ी. दुबे को उम्मीद थी कि उस समय स्टेशन पर ज्यादा लोग नहीं होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. स्टेशन पर बतु से फैंस टीम की जीत का जश्न मना रहे थे. ऐसे में दुबे ने अपनी वाइफ से कहा कि वे ट्रेन के छूटने से 5 मिनट पहले तक कार में ही इंतजार करेंगे और फिर दौड़कर ट्रेन पकड़ेंगे.
शिवम दुबे ने बताया कि वे कार से निकलकर सीधे ट्रेन में घुसे और सबसे ऊपर वाली बर्थ पर चढ़ गए. रास्ते में टीटी टिकट चेक करने के लिए आया, तो उसने पूछा कि ‘शिवम दुबे? वो वही क्रिकेटर हैं क्या? इस पर दुबे की वाइफ अंजुम ने जवाब दिया, ‘नहीं, नहीं, वो कहां से आएगा?’ इसके बाद टीटी टिकट चेक करके आगे चला गया. शिवम दुबे ने आगे बताया कि उन्होंने अहमदाबाद से मुंबई का सफर आसानी से कर लिया, लेकिन उन्हें बोरीवली स्टेशन पर उतरने की चिंता था कि वहां पर कोई उन्हें पहचान न ले. ऐसे में शिवम दुबे ने पुलिस की अपनी मदद के लिए बुलाया. इसके बाद वह आसानी से अपने घर पहुंच गए.
भारतीय क्रिकेट शिवम दुबे IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते दिखाई देंगे. इस बार शिवम दुबे की कोशिश होगी कि वह अपनी टीम के लिए पिछले सीजन के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर सकें. शिवम दुबे ने भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…