<

विराट कोहली छूटे पीछे, डैरिल मिचेल बने ODI के नंबर 1 बल्लेबाज, तीसरे नंबर पर कौन?

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने ICC वनडे बल्लेबाज रैंकिंग में विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है. भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर मिचेल ने 845 रेटिंग के साथ शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया.

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के भरोसेमंद बल्लेबाज डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) ने ICC वनडे बल्लेबाज रैंकिंग में शानदार उछाल लगाते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) को पछाड़ दिया है. हालिया सीरीज में लगातार रन बनाने का फायदा मिचेल को मिला, जिससे वह वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. उनकी रेटिंग 845 हो गई है. जबकि विराट कोहली 795 रेटिंग के साथ नंबर 2 पर हैं. तीसरे स्थान पर अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान हैं जिनके 764 रेटिंग्स हैं.

भारत के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज मिचेल के लिए यादगार रही. तीन मैचों में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाज़ी करते हुए 352 रन जुटाए और दो शतक जड़कर अपनी क्लास साबित की. हर मैच में दबाव के बीच खेली गई उनकी पारियों ने ICC रैंकिंग की तस्वीर ही बदल दी. मिचेल के इस शानदार प्रदर्शन से न्यूजीलैंड को भी बड़ा फायदा मिला और टीम ने भारत के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की. वहीं, विराट कोहली का प्रदर्शन अच्छा रहने के बावजूद रैंकिंग में उन्हें एक पायदान नीचे आना पड़ा.

टी20 सीरीज का भी हिस्सा हैं डेरिल मिचेल

ICC की ताज़ा अपडेट के मुताबिक, यह उपलब्धि डेरिल मिचेल के करियर की सबसे बड़ी कामयाबियों में से एक मानी जा रही है. निरंतरता और बड़े मैचों में रन बनाने की क्षमता ने उन्हें मौजूदा दौर के सबसे प्रभावशाली वनडे बल्लेबाज़ों में शामिल कर दिया है. डेरिल अब भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में भी खेलते आएंगे जो कि 21 जनवरी से शुरू हो रही है. देखना दिलचस्प होगा कि वह भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में कैसा प्रदर्शन करते हैं. 

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यजीलैंड की टीम: टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, क्रिस्टियन क्लार्क, जकारी फाउल्केस
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Vijay Cycle Rally Video: साइकिल रैली में ऐसा क्या हुआ कि भागने लगे थलपति विजय? वायरल वीडियो से चिंतित फैंस

Vijay Cycle Rally Viral Video: साउथ एक्टर विजय थलपति की साइकिल रैली का वीडिया रोशल…

Last Updated: April 13, 2026 10:52:41 IST

आज चांदी का भाव 13 अप्रैल 2026: चांदी के रेट ने बढ़ाई धड़कनें! खरीदारी करें या रुकना है समझदारी?

Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…

Last Updated: April 13, 2026 10:53:29 IST

महिला आयोग ने Masoom Sharma के साथ ऐसा क्या किया? जिसने उड़ाई हरियाणवी सिंगर की नींद

Masoom Sharma Contrversy: मासूम शर्मा का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो…

Last Updated: April 13, 2026 10:42:31 IST

Delhi Gold Price 13 April: दिल्ली में सोने ने बढ़ाई टेंशन! अभी खरीदें या थोड़ा रुकना होगा समझदारी?

Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…

Last Updated: April 13, 2026 10:55:45 IST

बैसाखी से क्या है जलियांवाला बाग कांड का कनेक्शन, सिर्फ 10 मिनट में दाग दी गई थी 1650 गोलियां

Jallianwala Bagh Hatyakand 13th April: 13 अप्रैल 1919 का दिन आज भी लोगों की रूंह…

Last Updated: April 13, 2026 10:28:45 IST

Himachal Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: सोने की रफ्तार तेज! हिमाचल में मुनाफा कमाने का मौका या नुकसान का डर?

Himachal Pradesh Gold Price Today: वैश्विक परेशान के कारण दुनिया भर में सोने की कीमतों…

Last Updated: April 13, 2026 10:56:47 IST