<
Categories: विदेश

इंसानियत हुई शर्मसार, मरी हुई व्हेल के साथ मछुआरों का ‘फोटोशूट’ देख भड़का लोगों का गुस्सा

इंटरनेट पर एक वीडियो और कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल (Video and Pictures Goes Viral) हो रही हैं, जिसमें मछुआरों (Fisherman) का एक समूह एक विशालकाय मृत व्हेल (Dead Whale) के साथ पोज़ देते और तस्वीरें खिंचवाते हुए नजर आ रहे हैं.

Watch the viral moment that shocked the internet: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो के वायरल होने के बाद मानवीय संवेदनाओं और प्रकृति के प्रति हमारे व्यवहार पर एक गंभीर बहस छेड़ गई है. दरअसल, यह घटना एक मरी हुई व्हेल (Dead Whale) के साथ मछुआरों द्वारा खींची गई तस्वीरों से जुड़ी है, जिससे देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूटा है. 

घटना और वायरल वीडियो का सच

वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि कुछ मछुआरे समुद्र तट पर या अपनी नाव के पास एक विशालकाय मृत व्हेल के शरीर पर चढ़कर या उसके बगल में खड़े होकर हंसते हुए पोज़ देते हुए नज़र आ रहे हैं. इतना ही नहीं, जैसे ही ये तस्वीरें इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर शेयर की गईं, दुनिया भर के वन्यजीव प्रेमियों और पर्यावरणविदों ने इसे “असंवेदनशील और अपमानजनक” करार कर अपना गुस्सा जाहिर किया. 

यहां देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर क्यों दिखा लोगों का गुस्सा?

दरअसल, लोगों का मानना है कि मृत जीव चाहे वह कितना भी विशाल क्यों न हो, उससे भी सम्मान मिलना चाहिए.  एक शव को ‘फोटो प्रोप’ (सजावट की वस्तु) की तरह इस्तेमाल करना मानवीय क्रूरता को पूरी तरह से दर्शाता है. व्हेल समुद्र के पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) का एक बेहद ही महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. उनकी मृत्यु दुखद है, न कि जश्न मनाने या सेल्फी लेने का किसी प्रकार का कोई अवसर. 

इतना ही नहीं, वायरल वीडियो के बाद विशेषज्ञों ने चेतावनी देते हुए कहा कि मृत व्हेल के शरीर के अंदर गैसें जमा हो जाती हैं, जिससे वह किसी भी समय फट (Explode) सकता है. इसके साथ ही, मृत शरीर से संक्रमण फैलने का खतरा भी सबसे ज्यादा होता है. 

घटना ने एक बार फिर से उजागर किया सेल्फी कल्चर”

फिलहला, इस घटना से एक बात को यह साफ है कि  “सेल्फी कल्चर” के काले पक्ष को उजागर किया है, जहां लोग लाइक और शेयर पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. कई यूजर्स ने संबंधित अधिकारियों से उन मछुआरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की सख्त से सख्त मांग की है. 

Darshna Deep

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST