न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने ICC वनडे बल्लेबाज रैंकिंग में विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है. भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर मिचेल ने 845 रेटिंग के साथ शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया.
daryl mitchell
भारत के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज मिचेल के लिए यादगार रही. तीन मैचों में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाज़ी करते हुए 352 रन जुटाए और दो शतक जड़कर अपनी क्लास साबित की. हर मैच में दबाव के बीच खेली गई उनकी पारियों ने ICC रैंकिंग की तस्वीर ही बदल दी. मिचेल के इस शानदार प्रदर्शन से न्यूजीलैंड को भी बड़ा फायदा मिला और टीम ने भारत के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की. वहीं, विराट कोहली का प्रदर्शन अच्छा रहने के बावजूद रैंकिंग में उन्हें एक पायदान नीचे आना पड़ा.
ICC की ताज़ा अपडेट के मुताबिक, यह उपलब्धि डेरिल मिचेल के करियर की सबसे बड़ी कामयाबियों में से एक मानी जा रही है. निरंतरता और बड़े मैचों में रन बनाने की क्षमता ने उन्हें मौजूदा दौर के सबसे प्रभावशाली वनडे बल्लेबाज़ों में शामिल कर दिया है. डेरिल अब भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में भी खेलते आएंगे जो कि 21 जनवरी से शुरू हो रही है. देखना दिलचस्प होगा कि वह भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में कैसा प्रदर्शन करते हैं.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…