<

NZ vs SA 3rd T20I: लैथम का जलवा, 16 ओवर में खत्म हुआ साउथ अफ्रीका का खेल, न्यूजीलैंड ने बनाई बढ़त

न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका (New Zealand vs South Africa) के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर ली है. ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान टीम ने बेहतर खेल दिखाते हुए मैच अपने नाम किया और सीरीज में अहम बढ़त बना ली.

NZ vs SA 3rd T20I: न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका (New Zealand vs South Africa) के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर ली है. ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान टीम ने बेहतर खेल दिखाते हुए मैच अपने नाम किया और सीरीज में अहम बढ़त बना ली. 5 मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड ने अब 2-1 से बढ़त बना ली है. पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 136 रन बना जिसे चेज करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 16.2 ओवर में ही जीत हासिल कर ली.
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर के खेल में 9 विकेट गंवाते हुए कुल 136 रन बनाए और न्यूजीलैंड को 137 रन का लक्ष्य दिया. साउथ अफ्रीका के लगभग सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे. किसी ने भी 30 से ज्यादा का स्कोर नहीं किया. सबसे अधिक रन जॉर्ज लिंजे (23) और मेक्वाना (26) के बल्ले से निकले.  काइल जेमीसन, मिचेल सैंटनर और बेन सीयर्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 2-2 विकेट अपने नाम किए और साउथ अफ्रीका को सस्ते में ऑल आउट कर दिया.

टॉम लैथम ने ठोकी फिफ्टी

चेज करते हए शुरुआत से ही न्यूजीलैंड ने दबदबा बनाया. बल्लेबाजी में टीम के खिलाड़ियों ने तेज शुरुआत दी और पावरप्ले का पूरा फायदा उठाया. मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने भी जिम्मेदारी निभाते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.  पहले विकेट के लिए टॉम लैथम ने शानदार 63 रन की पारी खेली और कॉन्वे ने 39 रन ठोके. बस यही से साउथ अफ्रीका के लिए मैच हाथ से निकल गया था. टीम ने 16.2 ओवर में ही आसानी से जीत हासिल कर ली और टीम को बढ़त मिली.

अगला टी20 कब?

इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में बढ़त हासिल कर ली है और अब टीम का आत्मविश्वास भी काफी ऊंचा होगा. दूसरी ओर साउथ अफ्रीका को सीरीज में बने रहने के लिए आने वाले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा. कुल मिलाकर, यह मुकाबला न्यूजीलैंड के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन रहा, उन्होंने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में अपना सत प्रतिशत दिया. दोनों टीमों के बीच अब चौथा टी20 मुकाबला 22 मार्च को खेला जाएगा. अगर न्यूजीलैंड चौथा टी20 जीत जाता है तो वह सीरीज भी अपने नाम कर लेगा.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी, जानें दोनों की Age

Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…

Last Updated: October 31, 2026 17:06:06 IST

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST

Ahoi Ashtami 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, तारों के दर्शन और पूरी विधि

Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 31, 2026 16:30:05 IST

टोल प्लाजा पर किन्नरों का हंगामा, मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश

Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…

Last Updated: October 31, 2026 16:12:22 IST

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST