<

Zomato यूजर्स पर महंगाई की मार! डिलीवरी ऐप ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, जेब पर कितना पड़ेगा भार

जोमैटो ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ा दी है. पहले जहां यूजर्स को खाना मंगाने के लिए 12.50 रुपये देने पड़ते थे. वहीं अब यूजर्स को 14.9 रुपये प्लेटफॉर्म फीस देनी होगी. हालांकि इसके बावजूद ये प्लेटफॉर्म फीस स्विगी से कम है.

Zomato platform fee hike: अगर आप भी जोमैटो से खाना ऑर्डर करते हैं, तो अब आपकी जेब पर इसका ज्यादा असर पड़ सकता है. ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ा दी है. कंपनी ने 2.4 रुपये प्रति ऑर्डर पर बढ़ोतरी की है. कंपनी ने शुक्रवार 20 मार्च को इस बारे में जानकारी दी है. पहले प्लेटफॉर्म फीस GST से पहले 12.50 रुपये थी, जो अब बढ़कर 14.90 रुपये हो गई है. वहीं अगर जोमैटो की प्रतिद्वंद्वी कंपनी स्विगी की बात करें, तो स्विगी पहले से ही 14.99 रुपये प्लेटफॉर्म फीस ले रही है. 

कंपनी रोजाना करती है कितनी कमाई

जोमैटो से ऑनलाइन खाना मंगवाने वालों के लिए ये एक झटका है. इसका असर उनकी जेब पर पड़ सकता है. ये बढ़ाए गए रुपये रेस्‍टोरेंट के फूड प्राइस, डिलीवरी और जीएसटी चार्ज से अलग है. हालांकि कंपनी के इस कदम से उन्हें बड़ा मुनाफा होने वाला है. दरअसल जोमैटो को रोजाना लगभग 20 लाख ऑर्डर मिलते हैं. फेस्टिव सीजन और पीक डेज में ऑर्डर बढ़ जाते हैं. आम दिनों में कंपनी लगभग 48 लाख रुपये से ज्यादा रोजाना की कमाई करती है.

LPG सप्लाई के कारण रेस्टोरेंट पर असर

बता दें कि स्विगी और जोमैटो लगभग एक जैसी ही कीमत रखते हैं. इससे पहले सितंबर में भी कंपनियों ने इसी तरह से बढ़ोतरी की थी. वहीं मिडिल ईस्ट में चल रही टेंशन के बीच जोमैटो ने भी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाने की घोषणा की है. वहीं दूसरी तरफ पूरे देश में LPG की सप्‍लाई बाधित है, जिसके कारण होटल और रेस्टोरेंट के बिजनेस पर भी असर देखने को मिल रहा है.

रैपिडो ने शुरू किया फूड डिलीवरी ऐप

अर्बन मोबिलिटी स्टार्टअप Rapido ने भी अपना फूड डिलीवरी ऐप शुरू किया है. कंपनी ने अपना फूड डिलीवरी सर्विस ownly को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शुरू किया है. इसके लिए कंपनी ने कहा था कि यूजर्स को डिलीवरी फीस के अलावा कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST