<
Categories: खेल

PV Sindhu Love Story: सफर से हमसफर तक… आसमान में कैसे शुरू हुई पीवी सिंधु की लव स्टोरी? पढ़ें पूरी कहानी

PV Sindhu Love Story: भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु की लव स्टोरी एक फ्लाइट के सफर में शुरू हुई थी. फ्लाइट में ही उनकी दोस्ती हुई, जो आगे चलकर प्यार में बदल गई. पढ़ें पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता की लव स्टोरी...

PV Sindhu Love Story: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने ग्लोबल स्टेज पर देश के नाम रोशन किया है. पीवी सिंधु ने भारत के लिए दो बार ओलंपिक मेडल भी जीता है. भारत की ‘शटलर क्वीन’ कही जाने वाली पीवी सिंधु ने बिजनेसमैन वेंकट दत्ता साई से शादी की. पीवी सिंधु ने अपने खेल से खूब नाम कमाया. ऐसे में उनकी शादी भी खूब चर्चा में रही. पीवी सिंधु ने 22 दिसंबर, 2024 को उदयपुर में बिजनेसमैन वेंकट दत्ता शादी कर ली. दुनिया के अन्य खिलाड़ियों की तरह सिंधु की भी लव स्टोरी काफी रोमांचक है. दरअसल, उनकी लव स्टोरी एक फ्लाइट के सफर से शुरू हुई थी, जिसके बाद उनकी दोस्ती हुई. फिर दोस्ती आगे चलकर प्यार में बदल गई. पढ़ें पीवी सिंधु की पूरी लव स्टोरी…

फ्लाइट में हुई थी मुलाकात

दरअसल, पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता साई के परिवार वाले एक-दूसरे को जानते थे. ऐसे में वे दोनों भी एक-दूसरे से परिचित थे, लेकिन उनके बीच बातचीत नहीं होती थी. अक्टूबर 2022 में पीवी सिंधु हैदराबाद से दिल्ली की एक फ्लाइट में सफर कर रही थी. किस्मत ने ऐसा संयोग बनाया कि उसी फ्लाइट में वेंकट दत्ता भी मौजूद थे. वे दोनों एक-दूसरे के बगल में ही बैठे थे. फ्लाइट के सफर में सिंधु और वेंकट दत्ता के बीच घंटों की लंबी बातचीत हुई. उन दोनों के बीच दोस्ती और उन्होंने एक-दूसरे का नंबर लिया. इसके बाद वे दोनों अक्सर बातें करते थे. इससे धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार के रिश्ते में बदल गई. उस समय वेंकट दत्ता यूरोप की यात्रा पर गए थे, तब भी उन दोनों के बीच लगातार बातें होती थीं. फिर जब वेंकट दत्ता भारत लौटे, तो उन दोनों ने एक साथ गोल्फ खेलना शुरू किया. इससे उनका रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत हो गया. पीवी सिंधु ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘जैसे सब कुछ ठीक हो गया. यह उनके लिए लगभग पहली नजर के प्यार जैसा था.’

कब हुई थी शादी?

कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता ने शादी करने का फैसला किया. उनका परिवार पहले से एक-दूसरे को जानता था. ऐसे में उनकी शादी में कोई रुकावट नहीं आई. वोग इंडिया के दिए गए इंटरव्यू में पीवी सिंधु ने बताया कि ‘वो पिछले दस सालों से वेंकट दत्ता साई को जानती हैं और इसे आप लव कम अरेंज्ड मैरिज कह सकते हैं।’ पीवी सिंधु ने बताया कि ‘वेंकट दत्ता साई की फैमिली और हमारे परिवार में पुरानी दोस्ती रही है. इसलिए मैंने कहा कि मैं दस सालों से उन्हें जानती हूं, लेकिन हमारी लव स्टोरी दो साल पहले शुरू हुई। उन्होंने बताया कि साल 2022 में हम दोनों एक फ्लाइट से यात्रा कर रहे थे। सफर काफी लंबा था और हमारे बीच में काफी लंबी बातचीत हुई।

कौन हैं वेंकट दत्ता साई?

पीवी सिंधु के पति वेंकट दत्ता साई ने हैदराबाद के रहने वाले हैं। वेंकट दत्ता एक कारोबारी हैं, जो पोसाइडेक्स टेक्नोलॉजीज (Posidex Technologies) में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे हैं. बता दें कि पोसाइडेक्स टेक्नोलॉजीज भारत में मुख्य रूप से डेटा मैनेजमेंट का काम करती है। इसमें बैंकिंग, बीमा, उपभोक्ता वित्त, आवास वित्त, खुदरा और पूंजी बाजार जैसे क्षेत्र शामिल है। पोसाइडेक्स के भारत के 9 सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों में से 7 के लिए अपनी सेवाएं देता है। इसके अलावा देश के 9 बड़े एनबीएफसी भी उनके क्लाइंट हैं। इतना ही नहीं कई सरकारी विभागों के लिए भी पोसाइडेक्स डेटा मैनेजमेंट का काम करती है।

पीवी सिंधु ने जीते 2 ओलंपिक मेडल

पीवी सिंधु ने 2 बार भारत के लिए ओलंपिक मेडल जीता है. साल 2016 के रियो ओलंपिक में भारतीय शटलर ने सिल्वर मेडल हासिल किया था. फिर साल 2020 के टोक्यो ओलंपिक में पीवी सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था. इसके बाद 2024 के पेरिस ओलंपिक में भी उन्होंने भाग लिया था, लेकिन मेडल नहीं जीत पाई.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST