<
Categories: देश

भक्तों के आंसू बेकार नहीं जाएंगे! मंदिर में चोरी करने वालों को PM मोदी ने क्या दी चेतावनी?

मंदिर का सोना चोरी करने वालों की अब खैर नहीं! केरल में पीएम मोदी ने कर दिया ऐसा एलान जिसने मचा दी खलबली. जानिए क्या है मोदी का मास्टर प्लान?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह पल उनके लिए बेहद भावुक है और लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत अब रंग ला रही है. प्रधानमंत्री ने कहा कि सभा में दिख रही ऊर्जा और उत्साह से एक नई उम्मीद महसूस हो रही है. यह संकेत है कि केरल में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है.

मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी को मिलेगी सजा

यही नहीं इसके साथ ही उन्होंने मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी को लेकर भी कहा, उन्होंने कहा “पीएम मोदी ने मंदिर से सोने की चोरी की खबरों का भी जिक्र किया और कहा कि भाजपा सरकार बनने पर इन आरोपों की पूरी जांच की जाएगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा.

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने कहा कि केरल में विकास को सबसे ज्यादा नुकसान भ्रष्टाचार ने पहुंचाया है. उन्होंने सहकारी बैंक घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग की मेहनत की कमाई लूटी गई है. पीएम मोदी ने वादा किया कि भाजपा को मौका देने पर लूटे गए हर रुपये को वापस लाया जाएगा.

मछुआरों के लिए चलाई जा रही योजना

मछुआरों के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत केरल को 1,400 करोड़ रुपए की सहायता दी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पहली बार मत्स्य पालन के लिए अलग मंत्रालय बनाया, ताकि इस क्षेत्र की जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया जा सके.

पीएम मोदी ने बताया कि अब मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी दी जा रही है और गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए नौकाओं के आधुनिकीकरण में मदद की जा रही है। बुनियादी ढांचे के विकास पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और एलडीएफ ने इस दिशा में ध्यान नहीं दिया और उनले कार्यकाल भणत्तार से भरे रहे.

उन्होंने दावा किया कि भाजपा रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए बड़े पैमाने पर ढांचा निर्माण कर रही है. केरल का पूरा रेल नेटवर्क अब विद्युतीकृत हो चुका है. राज्य में तीन वंदे भारत ट्रेनें पहले से चल रही हैं और कुछ घंटे पहले ही अमृत भारत एक्सप्रेस भी शुरू की गई है. धार्मिक आस्था के मुद्दे पर बोलते हुए पीएम मोदी ने भगवान अयप्पा और सबरीमाला मंदिर का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पूरे देश के लोगों की भगवान अयप्पा में गहरी आस्था है, लेकिन एलडीएफ सरकार ने सबरीमाला की परंपराओं को नुकसान पहुंचाया है..

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…

Last Updated: September 30, 2026 07:38:41 IST

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST