10 Wickets In Test: अभी तक दुनिया के सिर्फ 3 गेंदबाजों ने टेस्ट की एक पारी में 10 विकेट लेने का कारनामा किया है. इस लिस्ट में भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का नाम भी शामिल है. देखें लिस्ट...
3 Bowlers To Took 10 Wickets In A Test Inning
10 Wickets In A Test Inning: दुनिया के हर गेंदबाज का सपना होता है कि वो एक ही मैच में अकेले सभी 10 विकेट चटकाए. हालांकि ऐसा करना लगऊग नामुमकिन होता है. अभी तक टी20 इंटरनेशनल और वनडे क्रिकट में ऐसा कारनामा कोई नहीं कर पाया है. हालांकि टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने का थोड़े चांस होते हैं. टेस्ट क्रिकेट का सबसे मुश्किल फॉर्मेट माना जाता है, जिसमें गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ती है. अगर कोई गेंदबाज एक पारी में 5 विकेट भी हासिल करता है, तो उसे उसकी बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. हालांकि दुनिया में कुछ ऐसे भी गेंदबाज हैं, जिन्होंने एक टेस्ट मैच की सिर्फ एक ही पारी में सभी 10 विकेट चटकाने का कीर्तिमान बनाया है. अभी तक सिर्फ 3 गेंदबाजों ने टेस्ट की एक पारी में 10 विकेट लेने का कारनामा किया है. इस लिस्ट में एक भारतीय दिग्गज का नाम भी शामिल है. जानें कौन हैं वो 3 दिग्गज गेंदबाज…
इंग्लैंड के दिग्गज स्पिन गेंदबाज जिम लेकर (Jim Laker) दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट मैच की एक ही पारी में 10 विकेट हासिल किया था. उन्होंने साल 1956 में ओल्ड ट्रैफर्ड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 53 रन देकर 10 विकेट चटकाए थे. जिम लेकर ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान सिर्फ 37 रन देकर 9 विकेट चटकाए. उस समय इंग्लैंड के गेंदबाज टॉनी लॉक ने 1 विकेट ले लिया था. इससे जिम लेकर 10 विकेट पूरा करने से चूक गए. फिर उसी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने फॉलोऑन करते हुए दूसरी पारी खेलने उतरी. इस बार जिम लेकर ने अकेले पूरी ऑस्ट्रेलिया टीम को ढेर कर दिया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान 53 रन देकर कुल 10 विकेट चटकाए. इस तरह जिम लेकर ने उस टेस्ट मैच में कुल 19 विकेट लेकर इतिहास रच दिया.
भारत के महान क्रिकेटर अनिल कुंबले (Anil Kumble) इस लिस्ट में शामिल होने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की एक पारी में सभी 10 विकेट लेने का कारनामा किया था. फरवरी, 1999 को भारत-पाकिस्तान के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान (अब अरुण जेटली स्टेडियम) में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. पाकिस्तानी टीम की दूसरी पारी की बल्लेबाजी के दौरान अनिल कुंबले ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 74 रन देकर सभी 10 विकेट चटकाए. इसी के साथ ही दुनिया के दूसरे ऐसे गेंदबाज बने थे, जिन्होंने टेस्ट की एक ही पारी में 10 विकेट हासिल किए थे.
न्यूजीलैंड के दिग्गज स्पिनर एजाज पटेल (Ajaz Patel) दुनिया के सिर्फ तीसरे ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट एक ही पारी में 10 विकेट लेने का कारनामा किया है. एजाज पटेल से पहले अनिल कुंबले और जिम लेकर ने यह कारनामा किया था. मुंबई में जन्मे एजाज पटेल ने भारतीय टीम के खिलाफ दिसंबर 2021 में 10 विकेट लेने का कारनामा किया था. भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैच में भारतीय टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी. न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी करते हुए एजाज पटेल ने 119 रन खर्च करके 10 विकेट चटकाए थे. हालांकि उस मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हरा दिया था.
Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…
Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…
Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…
Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा में आलिया भट्ट अपने पारंपरिक बंगाली लुक को…
CM Yogi Lucknow AI City Project: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आने वाले समय में…
France Riots 2026: फ्रांस में महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन लागत के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे…