<

‘दो भाई दोनों तबाही…’, पाकिस्तानी फील्डर्स ने फिर करवाई अपनी बेइज्जती, बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने भी कटवाई नाक; वीडियो वायरल

PAK vs BAN Funny Moment: पाकिस्तान क्रिकेट के खिलाड़ी अक्सर इंटरनेशनल क्रिकेट में खराब फील्डिंग से अपनी बेइज्जती करवाते हैं. अक्सर पाकिस्तानी टीम के ऐसे वीडियोज सामने आते रहते हैं, जिसमें उनकी खराब फील्डिंग साफ दिखाई देती है. एक बार फिर ऐसा ही वीडियो सामने आया है.

Pakistan vs Bangladesh Funny Moment: जब भी क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तान या बांग्लादेश की टीम खेलती है, तो अक्सर मजेदार वीडियो सामने आते हैं. पाकिस्तान के खिलाड़ी सुस्त फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं, तो कई बार रन आसान कैच छोड़ देते हैं, तो भी रन आउट मिस कर देते हैं. ऐसा ही एक नजारा बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के पहले वनडे मैच में देखने को मिला है. दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप खेलने के बाद पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश दौरे पर गई है, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. पहले वनडे मुकाबले में बांग्लादेश की पारी के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी बेइज्जती करवा ली. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बांग्लादेशी खिलाड़ी पाकिस्तान को आसान रन आउट करने का मौका दे देते हैं, लेकिन फिर भी पाक खिलाड़ी चांस गंवा देते हैं. नीचे देखें पूरा वीडियो…

पाक ने फिर कराई अपनी इंटरनेशनल बेइज्जती

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहीन अफरीदी की गेंद पर बांग्लादेशी बल्लेबाज शॉट लगाता है और क्रीज से बाहर निकलकर रन लेने की कोशिश करता है. नॉन स्ट्राइकर एंड का बल्लेबाज तेजी से भागकर दूसरे एंड पर पहुंचने वाला है, लेकिन गेंद खेलने वाला बल्लेबाज वापस अपनी क्रीज में चला जाता है. वहीं, गेंद सीधा फील्डर के पास जाती है और उस समय दोनों बल्लेबाज एक ही एंड पर मौजूद थे, जिससे बॉलिंग एंड पर रन आउट करने का आसान मौका था.

फील्डर बॉलिंग एंड पर गेंद फेंकता है, लेकिन कोई उसे पकड़ने वाला नहीं होता है. सामने की ओर से एक खिलाड़ी भागकर आता है, लेकिन गेंद को ठीक से पकड़ नहीं पाता और फेंकते हुए गिर जाता है. उस समय तक दो अन्य फील्डर भी एक साथ विकेट के पास आ जाते हैं, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. नॉन स्ट्राइकर एंड का बल्लेबाज वापस अपनी क्रीज में आ जाता है. यह वीडियो देखकर हर कोई पाकिस्तान की खराब फील्डिंग का मजाक उड़ा रहा है.

कैसा रहा पहला वनडे मैच?

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 11 मार्च को पहला वनडे मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 114 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 27 रन बनाए. इसके अलावा माज सदाकर 18, मोहम्मद रिजवान 10 और फहीम अशरफ 37 रन बनाकर आउट हुए. पाकिस्तान को कोई अन्य बल्लेबाज डबल डिजिट भी स्कोर नहीं कर पाया. इसके जवाब में उतरी बांग्लादेश की टीम ने सिर्फ 15.1 ओवर में टारगेट चेज कर लिया. बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तनजीद हसन तमीम ने नाबाद 67 रनों की पारी खेली. उनके अलावा नजमुल हुसैन शांतो ने 27 रन बनाए. बांग्लादेश ने 8 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

क्या सच में Premanand Maharaj से मिलने के लिए Virat Kohli ने लिए 5 करोड़? अब किंग कोहली के टीम ने किया खुलासा; कहा-महाराज जी से मिलने…

Virat Kohli Premanand Maharaj Controversy: सोशल मीडिया पर एक अफवाह फैल रही है कि विराट…

Last Updated: October 7, 2026 11:56:28 IST

Shagun Sharma Breakup: अमन गांधी से ब्रेकअप…अब ‘खतरों के खिलाड़ी’ के इस कंटेस्टेंट के साथ जुड़ा नाम; क्या Move On कर चुकीं हैं शगुन?

Shagun Sharma-Karan Wahi Affair Rumours: शगुन शर्मा ने अमन गांधी से ब्रेकअप की पुष्टि की…

Last Updated: October 7, 2026 11:44:58 IST

Kiara Adavani Second Pregnancy: फिर प्रेग्नेंट हुईं कियारा आडवाणी, सालभर में दूसरे बच्चे को देने जा रही जन्म; कपल ने खुद किया कन्फर्म

Kiara Adavani Second Pregnancy: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए…

Last Updated: October 7, 2026 11:26:35 IST

RBI Repo Rate Hike: होम लोन से लेकर कार लोन तक, इन लोगों को बड़ा झटका, बढ़ेगी EMI? RBI ने बढ़ाया रेपो रेट

RBI Repo Rate Hike: पिछली बार रेपो रेट में बढ़ोतरी फरवरी 2023 में हुई थी,…

Last Updated: October 7, 2026 10:37:54 IST

Chammak Challo जाएंगे भूल…अब ट्रेंड होगा ‘डैडी कूल’, 15 साल बाद King में Shahrukh-Kareena का नया गाना मचाएगा तहलका

Shahrukh Kareena Song: फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान और करीना कपूर की जोड़ी फिर नजर…

Last Updated: October 7, 2026 10:23:53 IST