<
Categories: मनोरंजन

‘हिंदू एक ही शादी करते हैं’- मुस्लिम होकर भी शिव-कृष्ण की पूजा करने वाली इस एक्ट्रेस का बयान चर्चा में

Mumtaz on Hinduism: अपने समय की मशहुर अभिनेत्री 'मुमताज' ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में  बताया की ‘हिंदू एक ही शादी करते हैं’और ज्यादातर लोग एक ही शादी को निभाने की कोशिश भी करते हैं.

Mumtaz on Hinduism: 70 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री ‘मुमताज’ ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने विश्वास, परिवार और शादी से जुड़ी कई निजी बातें शेयर कीं. उन्होंने बताया कि भले ही उनका जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ हो, लेकिन बचपन से ही उन्हें हिंदू देवी-देवताओं के प्रति खास श्रद्धा महसूस होती रही है. खास तौर पर भगवान शिव और भगवान कृष्ण को वह बेहद मानती हैं.

मुमताज के अनुसार, उनके घर में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित है और जब भी वह घर की सीढ़ियों से नीचे आती हैं तो सबसे पहले गणेश जी को प्रणाम करती हैं. यह उनके लिए एक तरह की दैनिक आदत बन चुकी है. उन्होंने यह भी बताया कि भगवान शिव की छवि उन्हें हमेशा से आकर्षित करती रही है, इसलिए उनकी पूजा करना उन्हें सुकून देता है.

शादी और रिश्तों पर रखी अपनी राय

बातचीत के दौरान मुमताज ने अपने वैवाहिक जीवन का भी जिक्र किया. उन्होंने बिजनेसमैन ‘मयूर माधवानी’ से विवाह किया था. शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और अपना पूरा ध्यान परिवार पर केंद्रित कर दिया.उनका कहना है कि उन्होंने और उनकी बहन दोनों ने हिंदू पुरुषों से शादी की है और वे अपने वैवाहिक जीवन में संतुष्ट हैं. मुमताज का मानना है कि किसी रिश्ते की मजबूती धर्म से नहीं, बल्कि आपसी सम्मान और समझ से तय होती है. अगर पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझें, तो अलग-अलग धर्म भी रिश्ते में रुकावट नहीं बनते.

कई शादियों की प्रथा पर जताई आपत्ति

इंटरव्यू में मुमताज ने मुस्लिम समाज में कुछ पुरुषों द्वारा एक से ज्यादा शादियां करने की परंपरा पर भी अपनी राय दी. उन्होंने कहा कि उन्हें यह तरीका सही नहीं लगता. उनके मुताबिक एक रिश्ते में रहते हुए बार-बार शादी करना न सिर्फ रिश्तों को कमजोर करता है बल्कि इससे महिलाओं को भी मानसिक तकलीफ होती है.उनका कहना है कि हर महिला अपने जीवनसाथी से सम्मान और स्थिरता की उम्मीद करती है. ऐसे में अगर कोई पुरुष बार-बार शादी करे तो इसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है.
 
हिंदू विवाह परंपरा को बताया ज्यादा बेहतर

मुमताज ने यह भी कहा कि इस मामले में उन्हें हिंदू विवाह व्यवस्था अधिक संतुलित लगती है, क्योंकि ज्यादातर लोग एक ही शादी को निभाने की कोशिश करते हैं. उनके अनुसार किसी भी रिश्ते की असली परीक्षा उसे निभाने में होती है, न कि बार-बार नया रिश्ता बनाने में.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

फिरोजाबाद में खूनी खेल; दोस्त के साथ पत्नी को देख आग बबूला हुआ पति, दाग दीं गोलियां

Firozabad Crime News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके…

Last Updated: October 7, 2026 12:46:13 IST

Shreyas Iyer Record: श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा; बाबर आजम अब भी सबसे आगे

Shreyas Iyer Record: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में श्रेयस अय्यर ने 102* रन की…

Last Updated: October 7, 2026 12:45:53 IST

Shardiya Navratri 2026: 10 या 11 अक्टूबर? नवरात्रि की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन दूर करें, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2026 Date: शारदीय नवरात्रि 2026 को लेकर 10 या 11 अक्टूबर का कन्फ्यूजन…

Last Updated: October 7, 2026 12:49:05 IST

Shivashree Ritu Singh: Premanand Maharaj के समर्थन में उतरीं शिवाश्री ऋतु, विराट कोहली पर भी कही बड़ी बात

Shivashree Ritu Singh on Premanand Maharaj: ज्योतिषाचार्य शिवाश्री ऋतु सिंह ने प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता…

Last Updated: October 7, 2026 12:24:55 IST

न कोई बड़ा स्टार, न तामझाम, फिर भी सुपरहिट हुई फिल्म, 44 साल पुराने इस देहाती गाने का आज भी जलवा

Evergreen Song: बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने कम बजट में भी लोगों के…

Last Updated: October 7, 2026 12:12:59 IST

Bigg Boss 20: कौन हैं 25 साल की Shannon K? कुमार सानू की बेटी हैं ये ग्लैमरस सिंगर, अब शो में मचाएंगी धमाल?

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर अमेरिकी सिंगर-एक्ट्रेस शैन्नन…

Last Updated: October 7, 2026 12:11:24 IST