<

‘इस खिलाड़ी ने हराया…’, पाकिस्तान को इंग्लैंड से मिली हार का जिम्मेदार कौन? कप्तान सलमान आगा ने बताया नाम

PAK vs ENG: पाकिस्तान को सुपर-8 में अपने दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी, जिसके चलते उनके सेमीफाइनल में जाने की राह मुश्किल हो गई है. इस हार को लेकर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने बड़ा बयान दिया है.

PAK vs ENG: ICC टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. इससे पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में जाने की राह काफी मुश्किल हो गई है. इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 164 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी इंग्लैंड की टीम ने 5 गेंद बाकी रहते ही 2 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने 51 गेंदों पर 100 रनों की शानदार पारी खेली. इसके दम पर इंग्लैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. इस मुकाबले में एक समय पाकिस्तान काफी आगे था.

ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान इस मैच में जीत सकता है. इंग्लैंड ने टारगेट चेज करते हुए सिर्फ 35 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. इसके बावजूद इंग्लैंड ने टारगेट चेज कर पाकिस्तान को हरा दिया. मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तान के कप्तान ने बताया कि आखिर किस खिलाड़ी की वजह से उनकी टीम को हार मिली है. जानें कप्तान ने क्या कहा…

कप्तान आगा ने किसे बताया जिम्मेदार?

इंग्लैंड से हारने के बाद कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि उनकी टीम ने शुरुआत में अच्छी बल्लेबाजी की थी. हालांकि आखिरी तक जितने रन चाहिए थे, वो उतना नहीं बना पाए. सलमान आगा ने माना कि उनकी टीम का स्कोर थोड़ा कम रह गया था, जिसके चलते हार झेलनी पड़ी. सलमान आगा ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि ‘हैट्स ऑफ टू हिम’. इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने मैच विनिंग पारी खेलते हु पाकिस्तान के मुंह से जीत छीन ली. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने अपनी टीम के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान की भी तारीफ की, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में लगातार अच्छी बल्लेबाजी की है. हालांकि सलमान ने माना है कि उनकी टीम के कुछ बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन विश्व कप में ऐसा हो सकता है.

हैरी ब्रूक ने छीनी पाकिस्तान से जीत

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने आगे कहा कि उनकी टीम ने हैरी ब्रूक को आउट करने के लिए बहुत कोशिश की, लेकिन उन्हें रोक नहीं पाए. सलमान ने कहा कि जब भी उनकी टीम इंग्लैंड से मैच हारती है, तो अक्सर हैरी ब्रूक ही फर्क पैदा करते हैं. उन्होंने कहा कि हैरी ब्रूक मैदान में हर जगह शॉट खेल सकते हैं, जिससे उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है.

इंग्लिश कप्तान ने लगाया ऐतिहासिक शतक

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के 165 रनों का पीछा करते हुए 51 गेंदों पर शतक लगा दिया. इसके साथ ही हैरी ब्रूक टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं. इसके पहले कोई भी कप्तान टी20 वर्ल्ड कप में शतक नहीं लगा पाया है. वहीं, हैरी ब्रूक इंग्लैंड की ओर से टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. हैरी ब्रूक से पहले इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स ने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया था, जबकि जोस बटलर ने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ शतक ठोका था.

इतना ही नहीं, हैरी ब्रूक ने वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल का भी बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. अब हैरी ब्रूक टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले क्रिस गेल ने साल 2010 में भारत के खिलाफ 98 रनों की कप्तानी पारी खेली थी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

कौन हैं दिलीप घोष? बंगाल चुनाव से पहले संपत्ति में आया बंपर उछाल, 6 साल में बने लखपति से करोड़पति

Dilip Ghosh Net Worth: बंगाल की राजनीति में, BJP नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप…

Last Updated: April 7, 2026 00:19:23 IST

Who is Kanwal Aftab: कौन हैं कंवल आफताब? MMS विवाद में फंसी पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर, जानें अब कहां हैं?

Kanwal Aftab: पाकिस्तानी स्टार कंवल आफताब का नाम भी अब वायरल वीडियो विवाद में घसीटा…

Last Updated: April 6, 2026 23:27:10 IST

चलती ट्रेन में झूमे बाराती, शादी के लिए बुक हुआ पूरा कोच; जश्न का ऐसा वीडियो पहले कभी नहीं देखा होगा

Railway Coach Booking Wedding: एक भारतीय परिवार का शादी के सफर के लिए पूरी रेलगाड़ी…

Last Updated: April 6, 2026 23:23:05 IST

Rupee vs Dollar: डॉलर की मार और तेल का वार: क्या भारत है तैयार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये और तेल की…

Last Updated: April 6, 2026 23:01:13 IST

कूड़ा फेंकने आई महिला धो बैठी गहनों से हाथ, कटिहार में दिनदहाड़े शातिर ठगी का खेल, ठगों ने ऐसे लगाया चूना

Katihar Thagi Case: कटिहार में बड़ा बाजार में तब सनसनी फैल गई, जब चालाक ठगों…

Last Updated: April 6, 2026 22:52:07 IST

6 साल बाद इंसाफ, रेयरेस्ट ऑफ रेयर मानते हुए मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 9 पुलिसकर्मियों को सजा-ए-मौत

Sathankulam Case Verdict: 2020 के हाई-प्रोफाइल साथनकुलम हिरासत में मौत के मामले में एक बड़ा…

Last Updated: April 6, 2026 22:24:56 IST