PAK vs ENG: पाकिस्तान को सुपर-8 में अपने दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी, जिसके चलते उनके सेमीफाइनल में जाने की राह मुश्किल हो गई है. इस हार को लेकर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने बड़ा बयान दिया है.
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा.
PAK vs ENG: ICC टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. इससे पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में जाने की राह काफी मुश्किल हो गई है. इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 164 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी इंग्लैंड की टीम ने 5 गेंद बाकी रहते ही 2 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने 51 गेंदों पर 100 रनों की शानदार पारी खेली. इसके दम पर इंग्लैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. इस मुकाबले में एक समय पाकिस्तान काफी आगे था.
ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान इस मैच में जीत सकता है. इंग्लैंड ने टारगेट चेज करते हुए सिर्फ 35 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. इसके बावजूद इंग्लैंड ने टारगेट चेज कर पाकिस्तान को हरा दिया. मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तान के कप्तान ने बताया कि आखिर किस खिलाड़ी की वजह से उनकी टीम को हार मिली है. जानें कप्तान ने क्या कहा…
इंग्लैंड से हारने के बाद कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि उनकी टीम ने शुरुआत में अच्छी बल्लेबाजी की थी. हालांकि आखिरी तक जितने रन चाहिए थे, वो उतना नहीं बना पाए. सलमान आगा ने माना कि उनकी टीम का स्कोर थोड़ा कम रह गया था, जिसके चलते हार झेलनी पड़ी. सलमान आगा ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि ‘हैट्स ऑफ टू हिम’. इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने मैच विनिंग पारी खेलते हु पाकिस्तान के मुंह से जीत छीन ली. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने अपनी टीम के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान की भी तारीफ की, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में लगातार अच्छी बल्लेबाजी की है. हालांकि सलमान ने माना है कि उनकी टीम के कुछ बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन विश्व कप में ऐसा हो सकता है.
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने आगे कहा कि उनकी टीम ने हैरी ब्रूक को आउट करने के लिए बहुत कोशिश की, लेकिन उन्हें रोक नहीं पाए. सलमान ने कहा कि जब भी उनकी टीम इंग्लैंड से मैच हारती है, तो अक्सर हैरी ब्रूक ही फर्क पैदा करते हैं. उन्होंने कहा कि हैरी ब्रूक मैदान में हर जगह शॉट खेल सकते हैं, जिससे उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है.
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के 165 रनों का पीछा करते हुए 51 गेंदों पर शतक लगा दिया. इसके साथ ही हैरी ब्रूक टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं. इसके पहले कोई भी कप्तान टी20 वर्ल्ड कप में शतक नहीं लगा पाया है. वहीं, हैरी ब्रूक इंग्लैंड की ओर से टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. हैरी ब्रूक से पहले इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स ने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया था, जबकि जोस बटलर ने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ शतक ठोका था.
इतना ही नहीं, हैरी ब्रूक ने वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल का भी बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. अब हैरी ब्रूक टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले क्रिस गेल ने साल 2010 में भारत के खिलाफ 98 रनों की कप्तानी पारी खेली थी.
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…