<

ODI सीरीज में मिली हार से तिलमिलाया पाकिस्तान! बांग्लादेश पर लगाया ‘DRS चोरी’ का आरोप, लास्ट ओवर में हुआ था ड्रामा

Pakistan vs Bangladesh ODI: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ गलत रिव्यू लेने को लेकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. पाकिस्तान का कहना है कि बांग्लादेश ने नियमों के खिलाफ जाकर रिव्यू लिया था. जानें क्या है पूरा मामला...

Pakistan vs Bangladesh ODI: पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में बुरी तरह का सामना करना पड़ा है. 3 मैचों की इस वनडे सीरीज में कई विवाद देखने को मिले, जिससे क्रिकेट जगत में बहस छिड़ी हुई है. तीसरे वनडे में मिली हार के बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश पर नियमों के खिलाफ डीआरएस (डिजिटल रिव्यू सिस्टम) लेने का आरोप लगाया है. इस मामले में पाकिस्तान ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. यह पूरा मामला ऑन-फील्ड अंपायर कुमार धर्मसेना के फैसले से जुड़ा हुआ है, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश को आखिरी गेंद से ठीक पहली वाली गेंद पर रिव्यू लेने की अनुमति दी.

पाकिस्तान का दावा है कि यह अंपायर प्रोटोकॉल का उल्लंघन करके बांग्लादेश को रिव्यू लेने दिया. ESPNcricinfo की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट ने शिकायत में कहा कि बांग्लादेश ने उस समय रिव्यू लिया, जब उस गेंद का रिप्ले पहले ही बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जा चुका था. उस रिव्यू के फैसले के बाद बांग्लादेश की जीत सुनिश्चित हो गई. जानें क्या है पूरा मामला…

आखिरी ओवर में हुआ खूब ड्रामा

दरअसल, पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 2 गेंदों पर 12 रन की जरूरत थी. बांग्लादेश के गेंदबाज रिशाद हुसैन गेंदबाजी कर रहे थे, जबकि पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी स्ट्राइक पर थे. शाहीन अफरीदी क्रीज पर सेट हो चुके थे. रिशाद हुसैन ने गेंद को लेप स्टंप पर फेंकी और गेंद शाहीन अफरीदी से दूर लेग साइड की ओर घूम गई. ऑन फील्ड अंपायर धर्मसेना ने इसे वाइड करार दिया. ऐसे में बांग्लादेश ने कुछ देर चर्चा करने के बाद एलबीडब्ल्यू का रिव्यू ले लिया, क्योंकि वे वाइड का रिव्यू नहीं ले सकते थे. गेंद शाहीन के पैरों से काफी दूर दिख रही थी, लेकिन फिर भी बांग्लादेश ने रिव्यू की मांग की. बता दें कि नियमों के अनुसार, रिव्यू लेने का फैसला उस समय से पहले कर लेना चाहिए, जब तक खिलाड़ी किसी तरह का रिप्ले न देख लें. इससे फैसला प्रभावित हो सकता है.

रिव्यू में किया दिखा?

रिव्यू में देखा गया कि बॉल शाहीन अफरीदी के बल्ले के निचले हिस्से के पास से गुजरी. उसी समय अल्ट्रा एज (Ultra Edge) में स्पाइक दिखाई दिया. इसकी वजह से अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा. बांग्लादेश ने रिव्यू गंवा दिया, लेकिन उनकी जीत कंफर्म हो गई. अंपायर ने वाइड का फैसला बदलकर डॉट गेंद कर दी. इसके बाद पाकिस्तान को जीत के लिए सिर्फ 1 गेंद पर 12 चाहिए थे. ऐसे में बांग्लादेश ने आसानी से जीत दर्ज कर ली. इसी को लेकर पाकिस्तान ने औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई है. पाकिस्तान का कहना है कि बांग्लादेश ने 15 सेकंड से ज्यादा समय के बाद रिव्यू लिया.

सलमान आगा का विवादित रन आउट भी चर्चा में

इससे पहले दूसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान आगा के विवादित रन आउट को लेकर भी खूब बहस हुई थी. उस मुकाबले में सलमान आका नॉन स्ट्राइकर एंड पर क्रीज से बाहर निकलकर गेंदबाज को गेंद देना चाह रहे थे. उसी समय गेंदबाज मेहदी हसन मिराज ने फुर्ती दिखाते हुए गेंद को स्टंप्स पर मार दिया और रन आउट की अपील की. अंपायर ने रिव्यू के बाद सलमान आगा को रन आउट करार दिया. इस फैसले से सलमान अली आगा काफी नाराज दिखाई दिए थे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST