<

पाक में मैन ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी को मिला बकरा? वीडियो वायरल, जानें क्या है सच्चाई

Pakistani Player Viral Video Fact Check: एक वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि एक पाकिस्तानी क्रिकेटर को “मैन ऑफ़ द मैच” के लिए एक बकरा और 2 kg तेल दिया गया. तो चलिए जानते हैं क्या है इस वीडियो का सच?

Fact Check: भारत में पाकिस्तान से जुड़ी चीजें बहुत तेज़ी से वायरल होती हैं. आज पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ा एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया. इस वीडियो में प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड मिलने पर ट्रॉफी की जगह एक बकरा और तेल की बोतल दी गई.इंटरनेट पर ये वीडियो काफी ज्यादा शेयर किया जा रहा है. आइए जानते हैं कि क्या ऐसा सच में हुआ है.

क्या पाकिस्तानी खिलाड़ी को बकरा दिया गया था?

सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो में, पाकिस्तानी जर्सी पहने एक क्रिकेटर प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड लेने आता है. उसे इनाम के तौर पर एक बकरा दिया गया, जिसे उसके सामने रखा गया। उसे तेल की दो बोतलें भी दी गईं. पोस्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान में प्लेयर ऑफ़ द मैच जीतने पर ऐसा ही अवॉर्ड दिया जाता है. हालांकि जांच में  पाया गया कि वीडियो नकली है और इसे AI का इस्तेमाल करके बनाया गया था.

फैक्ट-चेक में बड़ा खुलासा

फैक्ट-चेक से पता चलता है कि क्लिप एडिटेड और गुमराह करने वाली है. “बकरा और तेल” इनाम किसी ऑफिशियल अवॉर्ड सेरेमनी का हिस्सा नहीं था और सर्कुलेट हो रहे फुटेज को वायरल होने के लिए बदल दिया गया. कई आउटलेट्स की कवरेज ने इस दावे का पता लगाया है और पाया है कि यह ऑनलाइन एंगेजमेंट के लिए बनाया गया था.

देखेें वायरल वीडियो

लोग वीडियो को क्यों मान रहे हैं सच?

हालांकि, कई लोग इस वीडियो को सच मान रहे हैं क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का स्टैंडर्ड काफी गिर गया है. पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खिलाड़ियों को अजीबोगरीब चीजें गिफ्ट में मिली हैं. कराची किंग्स के लिए खेलते हुए जेम्स विंस ने मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ सेंचुरी बनाई थी और इसके लिए उन्हें गिफ्ट में हेयर ड्रायर दिया गया था. एक और खिलाड़ी को ट्रिमर भी गिफ्ट किया गया था. इसलिए, कई लोग इस वीडियो को सच मान रहे थे. हालांकि, यह वायरल वीडियो AI का इस्तेमाल करके बनाया गया था.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST