<
Categories: देश

Weather Update: 24 घंटे में आएगी पहाड़ों से मुसीबत, 50 करोड़ से अधिक लोगों को कंपकंपाएगी ठंड; IMD का अलर्ट देखकर निकलें घरों से

Weather Update 21 December 2025: कश्मीर घाटी में रविवार (21 दिसंबर, 2025) को कहीं-कहीं भारी बर्फबारी होने से उत्तर भारत के राज्यों में कोहरे और ठंड के चलते सड़क, रेल और हवाई सफर पर असर पड़ सकता है.

Weather Update 21 December 2025:  केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के अलावा पर्वतीय राज्य में शामिल हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार जारी बर्फबारी ने मैदानों इलाकों में कंपकंपी बढ़ा दी है. मौसमी बदलाव के प्रभाव से यूपी, दिल्ली और हरियाणा समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों के लोग कांपने के लिए मजबूर हैं. ठंड से लोग घरों-दफ्तरों में कांपने के लिए मजबूर हैं तो बाहर कोहरे ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले समय में ठंड और कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाला है. मध्य और उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे के साथ शीलतहर भी बढ़ने वाली है. इसके चलते लोगों को दोहरी दिक्कत आने वाली है. जम्म-कश्मीर में तापमान में गिरावट के साथ कश्मीर घाटी में शीत लहर जारी है. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार,  रविवार को शहर में न्यूनतम तापमान 4.0°C रहेगा. 

कहां-कहां कोहरा और ठंड का देखने को मिलेगा असर?

IMD के मुताबिक, आने वाले दिनों में उत्तर (हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख) और मध्य भारत (मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़) में घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप बढ़ने वाला है. इसकी वजह यह है कि पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी के साथ-साथ बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. बढ़ती ठंड के बीच उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में IMD की ओर से घने कोहरे की चेतावनी दी गई है. IMD के वैज्ञानिकों के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली के अलावा इससे सटे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी कड़ाके की ठंड और कोहरे का असर दिखेगा. लोगों को सुबह और स़ड़कों पर घने कोहरे चलते यातायात प्रभावित होने की आशंका है. 

सड़क, रेल और हवाई यातायात भी हो सकता है प्रभावित

उत्तर भारत के लोगों को कोहरे और ठंड के चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका है. IMD की ओर से अगले तीन दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ बर्फबारी होने की  भी संभावना जताई गई है. कश्मीर घाटी में रविवार (21 दिसंबर, 2025) को कहीं-कहीं भारी बर्फबारी हो सकती है. इसका असर दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड के रूप में देखने को मिल सकता है. IMD के अनुसार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ हिस्सों में रविवार की सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है. वहीं, दिल्ली से सटे  हरियाणा और पंजाब में 25 से 27 दिसंबर के बीच कोहरे का असर दिखेगा. 

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह के दौरान कोहरे ने लोगों को परेशान किया. IMD के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में रविवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे. दिल्ली के कुछ जगहों पर शीत लहर की स्थिति रह सकती है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा. दिल्ली में ठंड  और कोहरे के मद्देनजर 22 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दिन आंशिक बादल रहेंगे.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST